13 साल की बच्ची ने लगाए अपनी मां और उनके दोस्तों ने मेरे साथ गंदा काम करने के आरोप, केस दर्ज

हरिद्वार

कहते हैं कि मां और बेटी का रिश्ता सबसे प्यारा और गहरा होता है। लेकिन अगर मां के ऊपर अपनी ही बेटी के यौन शोषण के आरोप लगें तो ये रिश्ता कलंकित हो जाता है। ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है। यहां एक महिला पर अपनी 13 साल की बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला?

हरिद्वार से मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला पर अपनी 13 साल की बेटी का यौन शोषण कराने का आरोप लगा है। पति से विवाद के बाद अलग रह रही महिला अपनी बेटी को अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के सामने परोस रही थी।

पीड़ित किशोरी और उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है।
SSP ने कही ये बात

इस मामले में हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा, 'थाना रानीपुर में एक मामला हमारे संज्ञान में आया था, जिसमें एक नाबालिक बच्ची के द्वारा अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और अभियोग पंजीकृत करके पीड़िता का 164 का बयान और उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में कही गई बातों की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया आरोपों को सही मानते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता द्वारा अपनी मां और उसके दोस्तों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। सभी लोगों से पूछताछ की गई है। इसमें 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें उसकी मां भी शामिल है। एक फरार चल रहा है।'
हाल ही में 4 साल की बच्ची का शव मिला था

मई में बच्चों से जुड़ी इसी तरह की खबर सामने आई थी। हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास अगवा हुई चार साल की बच्ची का शव मिला था। इस शव के मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बताया था कि बच्ची का शव देखने से लग रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई और मारने से पहले उसका रेप किया गया।

admin

Related Posts

भारत-रूस रिश्तों को मिलेगा नया बल, सितंबर में BRICS सम्मेलन के लिए भारत पहुंचेंगे पुतिन

 नई दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। यह सम्मेलन 12-13 सितंबर को आयोजित होगा। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक…

स्कूल और अस्पतालों के पास नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते? सुप्रीम कोर्ट ने पुराने आदेश को बरकरार रखा

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्‍तों पर अपने पूर्व के फैसलों को बदलने की मांग को खारिज कर दिया है. Supreme Court of India ने आवारा कुत्तों के बढ़ते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म