दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

नई दिल्‍ली
नौतपा खत्म होते ही देश के कई राज्‍यों में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। जहां पूर्वोत्तर के राज्‍यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहे हैं तो वहीं मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में काफी गिरावट भी आई।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए दिल्ली में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। साथ ही 5 और 6 जून तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में, प्रशासन की ओर से दी जा रही चेतावनियों का पालन करना जरूरी है। हालांकि, इस बार मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी है। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने की कोई खास संभावना नहीं दिख रही। इसका असर पूर्वी भारत के कई राज्यों पर पड़ सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश होने में देरी हो सकती है। इससे वहां के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं। मणिपुर, सिक्किम और असम में मूसलधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम थोड़ा राहत जरूर लेकर आया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोग तेज धूप की चपेट में आने से बच गए हैं।

  • admin

    Related Posts

    यूजीसी विवाद: यूट्यूबर मेघा का बयान, ‘रुचि के समर्थन में आवाज उठाई, किसी संगठन से नहीं जुड़ी’

    नई दिल्ली डीयू में हुए विवादित घटनाक्रम के बाद वायरल वीडियो को लेकर यूट्यूबर मेघा ने अपना पक्ष रखा है। मेघा ने कहा कि उन्होंने 'ब्रह्मणवाद जिंदाबाद' का नारा अपनी…

    दिल्ली के रोहिणी में सनसनी: पकड़कर रखा और चाकू से किया वार, टोपी विवाद में हुई निर्मम हत्या

    नई दिल्ली मुख्य आरोपी ने इस दौरान दूसरे लड़के से कहा कि वह पीड़ित को पकड़कर रखने के लिए कहा और चाकू से गोद दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह