रेलवे अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बना, डॉक्टर व चीफ ऑफिसर के बीच मारपीट, मरीज परेशान

भोपाल
निशातपुरा स्थित रेलवे अस्पताल में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब बच्चों के डॉक्टर डॉ. मृणाल जोशी और चीफ ऑफिसर सुपरिटेंडेंट अमर सिंह के बीच तीखी बहस के बाद झूमाझटकी की नौबत आ गई। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ आक्रोशित हो गया। विरोध कर सभी विभागों में ताले लगा दिए, जिससे इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
परिजन को नहीं मिला रेफर लेटर
मामला एक रेलकर्मी के बेटे की तबीयत बिगड़ने से शुरू हुआ। बताया गया कि बच्चे का अपेंडिक्स फट गया था। परिजनों ने उसे आपातकालीन स्थिति में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे अस्पताल से रेफर लेटर की मांग की। इस पर परिजनों ने रेलवे अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मृणाल जोशी से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने रेफर लेटर देने से इनकार कर दिया। परिजनों को वहां से भगा दिया।

कहासुनी से झूमाझटकी
मामला चीफ ऑफिसर अमर सिंह के संज्ञान में आया, तो वे खुद परिजनों के साथ डॉ जोशी से बात करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि डॉ जोशी ने अमर सिंह के साथ गाली गलोज करते हुए उन्हें धक्का दे दिया। इससे मामला और बिगड़ गया और दोनों के बीच झूमाझटकी हो गई।

स्टाफ ने किया कार्य बहिष्कार
इस घटना से नाराज होकर अस्पताल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। अस्पताल परिसर में सभी विभागों के दरवाजों पर ताले लगा दिए। इसके चलते इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे। कई मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिल सका।

मरीजों में आक्रोश
अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। कुछ लोगों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की आपसी लड़ाई का खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव