लड़की का पीछा करने से रोकने पर उसके भाई की हत्या करने वाले जीजा-साले को मिला आजीवन कारावास

इंदौर 
लड़की का पीछा करने से रोकने पर उसके भाई की हत्या करने वाले जीजा-साले को सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने सभी आरेपियों पर 14 हजार रुपये आर्थिक दंड भी लगाया है। हत्यारों के नाम आकाश साहू निवासी ग्राम रेवती और राकेश साहू निवासी शिवकंठ नगर इंदौर हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साला है। जानकारी हो कि यह मामला चिह्नित प्रकरणों की सूची में शामिल था और इसकी प्रतिमाह समीक्षा भी की जा रही थी।
 
घर आया और चाकू से कर दिया हमला
बता दें कि घटना साल 2022 की है। 26 जून को फरियादी ने बाणगंगा थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि उसके घर के पास रहने वाला आकाश साहू उसकी लड़की का पीछा करता था। इसपर जब उसके बेटे अमन ने आकाश को ऐसा करने से रोका तो वारदात वाले दिन आकाश अपने जीजा राकेश के साथ मेरे घर आया और अमन पर बार-बार चाकू से हमला कर दिया। मैं और मेरा परिवार जब बीच-बचाव करने आया तो हत्यारों ने हम पर भी हमला कर दिया।

दोनों को आजीवन कारावास की सजा
उन्होंने चाकू मारकर अमन को लहूलुहान कर दिया। हम अमन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले पर जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश ने प्रकरण में फैसला सुनाते हुए आकाश साहू और राकेश साहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रकरण में अभियोजन ने 17 गवाहों के बयान कराए थे।

  • admin

    Related Posts

    नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

    भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

    त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

    भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव