पालतू कुत्ते ने पड़ोसी को काटा, जज ने कुत्ते के मालिक को भेज दिया चार महीने के लिए जेल, आरोपी नरमी का हकदार नहीं

मुंबई
शहरों के अपार्टमेंट या हाउसिंग सोसायटीज कल्चर में अक्सर पड़ोसियों को या सोसायटीज के निवासियों को पालतू डॉगी की वजह से आपस में उलझते हुए देखा जाता है। इसी तरह के एक मामले में मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हाल ही में वर्ली निवासी एक शख्स को चार महीने की जेल की सजा सुनाई है, क्योंकि उसके पालतू कुत्ते ने अपार्टमेंट की लिफ्ट के अंदर एक पड़ोसी को काट लिया था और उसे घायल कर दिया था। महाराष्ट्र राज्य बनाम ऋषभ मौशिक पटेल के मामले की सुनवाई करते हुए जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुहास विजया पी भोसले ने पाया कि पड़ोसी द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद पालतू कुत्ते ने उस पर छलांग लगा दी और काटकर जख्मी कर दिया, जबकि आरोपी कुत्ते का मालिक उसे काबू में रख पाने में नाकाम रहा और उसने संभावित रूप से खतरनाक जानवर के साथ सावधानी बरतने में चूक कर दी।

आरोपी नरमी का हकदार नहीं: कोर्ट
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 मई को दिए गए फैसले में कोर्ट ने कहा, "गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, रिकॉर्ड से पता चलता है कि घटना के समय सूचनाकर्ता का डेढ़ साल का बेटा उसके साथ लिफ्ट में था। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि जिस तरह से आरोपी ने अपने पालतू जानवर को लिफ्ट के अंदर खींचा, उससे पता चलता है कि वह अपने पालतू जानवर के प्रति दयालु नहीं है। उसने सूचनाकर्ता पीड़ित और उसके बेटे की परवाह नहीं की और अपने पालतू जानवर को लिफ्ट के अंदर खींच लिया, जो आमतौर पर इंसानों के इस्तेमाल के लिए होती है।" कोर्ट ने आगे कहा, “आरोपी के हरकत के कारण सूचनाकर्ता को चोट लगी। साबित किए गए अपराधों और मामले के तथ्यों के लिए निर्धारित सजा को देखते हुए, आरोपी किसी भी तरह की नरमी का हकदार नहीं है।”

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 1 फरवरी, 2018 का है, जब वर्ली के अल्फा अपार्टमेंट में पीड़ित, रामिक शाह अपने डेढ़ साल के बेटे और घरेलू सहायक के साथ लिफ्ट में था, जब लिफ्ट तीसरी मंजिल पर रुकी, तो वहां आरोपी, ऋषभ पटेल ने अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट के अंदर जाने का प्रयास किया। कभी शाह के अपने बच्चे के कुत्तों से डरने की वजह बताकर पटेल से प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया लेकिन पटेल कथित तौर पर जबरन लिफ्ट में प्रवेश कर गया और कथित तौर पर शाह पर कुत्ते को "उछाल" दिया। तभी पालतू कुत्ते ने शाह के बाएं हाथ पर काट लिया जिसके बाद शाह ने चिकित्सा उपचार की मांग की और वर्ली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई।

बाद में आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 289 (पशु के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए। मुकदमे की कार्यवाही के दौरान, अभियोजन पक्ष ने गवाही, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से घटना की स्पष्ट रूप से पुष्टि की और आरोपी की दोष स्थापित करवा दिया। जिस पर कोर्ट ने सजा सुनाई।

 

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज