आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा का प्रदर्शन विराट कोहली से भी खराब रहा, आंकड़े कर देंगे हैरान

नई दिल्ली
IPL 2025 प्लेऑफ का दूसरा मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर के रूप में खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। बता दें, पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने पंजाब को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। मुंबई इंडियंस को अगर एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 का रोड़ा पार करना है तो उन्हें बॉलिंग के साथ बैटिंग में भी शानदार प्रदर्शन करना होगा। अभी तक सूर्यकुमार यादव ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने लगातार टीम के लिए रन बनाए हैं, मगर अब टीम को रोहित शर्मा के भी साथ की जरूरत है।

रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल 2025 में ज्यादा नहीं बोला है। दो पारियों में भले ही उन्होंने अर्धशतक जड़े हो, मगर 13 पारियों में मिलाकर भी वह अभी तक 350 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। बात अगर रोहित शर्मा के IPL प्लेऑफ के आंकड़ों की करें तो यह मुंबई इंडियंस के फैंस को और निराश कर देंगे। रोहित का 21 प्लेऑफ मुकाबलों में औसत मात्र 15.8 का रहा है, वहीं स्ट्राइक रेट 108.96 का। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतकों के साथ 316 ही रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा का प्लेऑफ में रिकॉर्ड तो विराट कोहली से भी खराब रहा है। गुरुवार, 29 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ फ्लॉप हुए विराट कोहली ने प्लेऑफ की 16 पारियों में 120.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 353 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 70 रनों का रहा है। वहीं बात शुभमन गिल की करें तो यह स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी आगे है। 2018 में IPL डेब्यू करने वाले शुभमन गिल के बल्ले से 10 प्लेऑफ मुकाबलों में 145.4 के स्ट्राइक रेट से 474 रन निकले हैं।

admin

Related Posts

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  लागोस रवांडा की युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल (टी20I) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच…

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

बेंगलुरु  दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में से एक और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने सलामी बल्लेबाजों को मिलने वाले फायदों के बारे में बात की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज