मोदी सरकार के मुरीद हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, बोले अच्छा हुआ 370 को हटा दिया

नई दिल्ली

 कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की तारीफ की है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जकार्ता पहुंचे खुर्शीद ने कहा कि 370 हटने के बाद कश्मीर में समृद्धि आई है और लोकतांत्रिक प्रगति भी हुई है। इसे खत्म करने से यह धारणा भी खत्म हो गई की कश्मीर भारत के अन्य क्षेत्रों से अलग है।

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने और पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया में लोगों से बात करते हुए कहा, “आर्टिकल 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष संवैधानिक दर्जे से क्षेत्र में अलगाव की भावना को बढ़ावा मिल रहा था, जो कि एक बड़ी समस्या थी। इसकी वजह से वहां ऐसी धारणा बन रही थी कि वह देश के बाकी हिस्सों से किसी तरह से अलग है। लेकिन आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया गया और बाद में इस समाप्त कर दिया गया।”

आज कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार:खुर्शीद

खुर्शीद ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के बाद हुए लोकतांत्रिक लाभों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसे हटाने के बाद जो चुनाव हुए उनमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एक नव निर्वाचित सरकार का गठन हुआ। इससे कश्मीर की धरती पर विकास बढ़ा है। दुर्भाग्य से कुछ लोग हैं जो इसे उसी पुराने दौर में वापस ले जाना चाहते हैं और हम ऐसा नहीं होने देंगे।

मच सकता है सियासी बवाल
उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार में कांग्रेस एक सहयोगी है। उमर ने पिछले साल सितंबर में सत्ता संभालने के तुरंत बाद विधानसभा में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा, भले ही इंदिरा गांधी स्वर्ग से वापस आ जाएं। कांग्रेस पार्टी ने शुरू में मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने बाद में स्वीकार किया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर बहस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी रूप से सुलझ गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा था।

5 देशों के दौरे पर है प्रतिनिधिमंडल

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हैं। प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा कर रहा है, ताकि विदेशी नीति निर्माताओं से बातचीत की जा सके और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर सहित भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा पहलों के बारे में जानकारी दी जा सके।

पाकिस्तान को दिया संदेश: खुर्शीद

खुर्शीद ने कहा, "कोई भी देश अपने किसी हिस्से को नहीं छोड़ता… कोई भी परिवार अपने किसी हिस्से को अलग नहीं करता.. और हम यही संदेश लेकर आए हैं कि कश्मीर हमारा हिस्सा है और हम इसे अलग नहीं होने देंगे। हमने जो कुछ भी किया (ऑपरेशन सिंदूर) वह पाकिस्तान को एक सबक देने के लिए था कि आप ऐसा कुछ नहीं कर सकते.. न ही ऐसा करने की कोशिश करें.. आपके मंसूबे सफल नहीं होंगे.. और मुझे लगता है कि हम अपना यह संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।"

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गए हुए हैं। यह प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा कर रहा है।

admin

Related Posts

असम चुनाव से पहले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का कांग्रेस से इस्तीफा, क्या है वजह?

गुवाहाटी   असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लिया है. असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. प्रद्युत बोरदोलोई असम…

बीजेपी को मिली 13 सीटों की बढ़त, राज्यसभा में बहुमत के लक्ष्य के करीब, जानें अगला कदम

 नई दिल्ली देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के फाइनल नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें 26 निर्विरोध चुने गए तो 11 सीटों पर मतदान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान