राहुल गांधी 3 जून को भोपाल में लेंगे पर्यवेक्षकों की बैठक, कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, भितरघाती होंगे चिन्हित

भोपाल

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दौरे के दो दिन बाद 3 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भोपाल आएंगे। वे संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। करीब सात घंटे के दौरे में पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

उमंग सिंघार ने दी जानकारी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी मौजूद थे।

सिंघार ने कहा, राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू होने वाला यह अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। यह पहल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को कांग्रेस के साथ वापस जोड़ने का माध्यम बनेगी। अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी, राजनीतिक मामलों की समिति और सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्पष्ट रणनीति तैयार करना है।

3 जून को राहुल गांधी भोपाल में लेंगे बैठक

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 3 जून भोपाल आ रहे हैं वे आईसीसी पर्यवेक्षक, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल होगा, वे पीसीसी पर्यवेक्षकों की सूची भी जरी करेंगे जो AICC द्वारा जिलों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों की मदद के लिए जिलों में जायेंगे।
भितरघाती, गद्दारों को दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता

कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है, हम इस अभियान में ऐसे भितरघातियों को चिन्हित करेंगे और बाहर का रास्ता दिखायेंगे और पार्टी से शिद्दत से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इसलिए नियुक्त किये गए AICC पर्यवेक्षक

AICC द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी ने गुजरात में ऐसा किया है और गुजरात के तर्ज पर संगठनात्मक बदलाव हो रहा है, इस विचार को लेकर सभी जिलों में AICC ने पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और आम कार्यकर्ता को कैसे सम्मान दिलाया जाए।

ये है दौरे का पूरा शेड्यूल

    सुबह 11 से 12 : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलीटिकल अफेयर कमेटी की बैठक।
    दोपहर 12 से 12.30 विधायकों के साथ बैठक।
    दोपहर 12.30 से 1.30: पर्यवेक्षकों, प्रभारियों के साथ बात करेंगे।
    दोपहर 1.30 से 2.30: आरक्षित समय।
    दोपहर 2.30 से 4 : रवींद्र भवन में एआइसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों का अधिवेशन।

admin

Related Posts

असम चुनाव से पहले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का कांग्रेस से इस्तीफा, क्या है वजह?

गुवाहाटी   असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लिया है. असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. प्रद्युत बोरदोलोई असम…

बीजेपी को मिली 13 सीटों की बढ़त, राज्यसभा में बहुमत के लक्ष्य के करीब, जानें अगला कदम

 नई दिल्ली देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के फाइनल नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें 26 निर्विरोध चुने गए तो 11 सीटों पर मतदान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 4 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत