अस्पताल में हत्या के आरोपी और पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी, एसपी ने सभी को सस्पेंड कर जांच-शुरू

उज्जैन

सीने में दर्द का झांसा देकर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद प्राणघातक हमले का आरोपी इलाज के लिए चरक भवन के जेल वार्ड में भर्ती हो गया। जहां उसने पुलिसकर्मियों के साथ शराब पार्टी की और जुआ खेला। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

दरअसल, सितंबर 2024 में अनिल सिंदल पर कोतवाली क्षेत्र में सुबह-सुबह उसके भतीजे अजय सिंदल ने प्राणघातक हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में अजय और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कुछ दिनों बाद अजय की गिरफ्तारी हुई और उसे कोर्ट में पेश कर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेज दिया गया। लेकिन, वह आए दिन सीने में दर्द का झांसा देकर जेल से उपचार के लिए चरक भवन (सरकारी अस्पताल) के जेल वार्ड में भर्ती होता रहा। इस बार भी आरोपी अजय सिंदल उपचार के लिए चरक भवन में 15 दिनों के लिए भर्ती हुआ था। उसके दोबारा भर्ती होने पर हमले में घायल अनिल सिंदल के पुत्र शुभम ने निगरानी की और जेल वार्ड में आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मनाई जा रही पार्टी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस की मौजूदगी में आरोपी को इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का वीडियो सामने आते ही एसपी प्रदीप शर्मा ने संज्ञान लिया और अरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान कराई। ये पुलिसकर्मी निगरानी और सुरक्षा में पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक अल्ताफ हुसैन, आरक्षक अरविंद मरमट, आरक्षक सुनील बिठौरे, लखन अहिरवार और सुनील परमार थे। एसपी ने पांचों को सस्पेंड कर दिया है।

खूंटी पर टंगी थी पुलिसकर्मी की वर्दी
वीडियो में सामने आया कि जेल वार्ड में आरोपी के लिए शराब की व्यवस्था की गई थी। बोतल टेबल पर रखी थी। सिगरेट के कश लगाए जा रहे थे। यही नहीं, पलंग पर ताश-पत्ते और रुपए रखे हुए थे। पुलिसकर्मियों के हाथ में शराब से भरे डिस्पोजल ग्लास थे। वार्ड की खूंटी पर एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी लटकी दिखाई दे रही थी। मोबाइल फोन का उपयोग हो रहा था। पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जो हत्या के प्रयास के आरोपी को इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही थी। बता दें कि अजय सिंदल पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 304(2), 127(1), 115(2), 351(2), 296 व 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। यही नहीं, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज होना सामने आया है, जिनमें वह राजीनामा कर दोषमुक्त हो गया था।

परिवार का आरोप: राजीनामे का बनाया जा रहा दबाव
इस हमले में घायल हुए अनिल सिंदल के परिवार ने आरोप लगाया कि अजय सिंदल बीमार न होने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने का नाटक कर रहा है। उसके द्वारा राजीनामे का दबाव भी बनाया जा रहा है। परिवार ने अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही है।

एडिशनल एसपी को जांच सौंपी
एसपी प्रदीप शर्मा ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए एडिशनल एसपी को जांच सौंपी और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जेलर मनोज साहू और सीएमएचओ को भी सूचित किया गया है और उन्हें जल्द से जल्द घटना की सच्चाई का पता लगाकर पुलिस को सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। याद रहे कि आरोपी पूर्व में चाचा-भतीजे के विवाद में जेल गया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। अब इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

admin

Related Posts

36 महीने में तैयार होगा न्यू एमवाय अस्पताल, इंदौर में होंगे 34 ऑपरेशन थिएटर और 320 ICU बेड्स

इंदौर  मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल इंदौर में बनने जा रहा है। यह हॉस्पिटल वर्तमान एमवाय हॉस्पिटल से भी बड़ा होगा। इससे बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।…

एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूरा

एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी