MP के 36 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, नौतपा के छठवें दिन भी जारी रहेगा आंधी-बारिश दौर

भोपाल

मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। नौतपा के छठवें दिन, शुक्रवार को मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अभी मध्यप्रदेश के ऊपर से एक टर्फ गुजर रही है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

आज इन जिलों में अलर्ट
शुक्रवार को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक भी रह सकती है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर में भी तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है

चार प्रणालियों का असर
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम बंगाल एवं उससे लगे बांग्लादेश पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बने हुए हैं। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। इन प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

30 मई: नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी,मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश होगी। आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक भी रह सकती है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर में भी तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

31 मई: भोपाल, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

1 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, सागर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

2 जून: भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

नौतपा के पांचवें दिन भी आंधी-बारिश आम तौर पर नौतपा के दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी का असर रहता है। कई जिलों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार आंधी-बारिश का दौर जारी है। पिछले पांच दिन (25 से 29 मई तक) कई जिलों में तेज आंधी चली और बारिश हुई।

छतरपुर में गुरुवार को मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा रद्द हो गया। गौरिहार में बने हेलीपैड में पानी भर गया और सभास्थल पर लगा टेंट भी उखड़ गया। सतना, सागर, मऊगंज, राजगढ़, श्योपुर, छतरपुर के खजुराहो, गुना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

वहीं, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। ग्वालियर, खजुराहो, गुना, टीकमगढ़, शिवपुरी और रतलाम में ही पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। ग्वालियर, ग्वालियर और गुना में सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री और रतलाम में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.5 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह