मध्यप्रदेश आगमन से लोकमाता के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज भी देश-विदेश में पहुंचेगी

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री जी के लोकमाता देवी अहिल्या बाई की त्रि-शताब्दी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश आगमन से लोकमाता के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज भी देश-विदेश में पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल आगमन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बैठक में दिए गए प्रजेंटेशन को देखा और की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 30 मई को जम्बूरी मैदान स्थित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, प्रदर्शनी स्थल और मंच व्यवस्था

बैठक में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए बैठक व्यवस्था, उनके लिए पेयजल प्रबंध, पार्किंग, चलित शौचालय, कार्यक्रम स्थल पर मौसम के अनुकूल आवश्यक प्रबंध, मंच व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न तैयारियों की जानकारी दी गई।

बैठक में वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं हितानंद शर्मा, सांसद वीडी शर्मा, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

चिटफंड घोटाला उजागर, 300 लोगों का पैसा डूबा; LJCC के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे निवेशक

मुरैना  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक और चिटफंड कंपनी कई साल चली और 300 से अधिक लोगों के डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा लेकर चंपत हो गई। अब पीड़ित…

पन्ना में हीरा कारोबार को नया मुकाम, पहली बार संयुक्त नीलामी से कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद

पन्ना देश की एकमात्र मशीनीकृत हीरा खदान संचालित करने वाली कंपनी की मझगवां स्थित हीरा परियोजना और उथली खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी पहली बार एक साथ पन्ना में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी