मुख्यमंत्री का आहवान महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन को सब मिलकर बनायें सार्थक

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का आहवान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 31 मई को पूर्वान्ह 11 बजे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300वां जन्म जयंती वर्ष को मनाने के लिए हमारे बीच पधार रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का जीवन नारी सम्मान, नारी उत्थान और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित था। महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबन की दिशा में उन्होंने प्रेरित किया। हालांकि उनके अपने जीवन के ऐसे भी कई कठिन पक्ष हैं जब वे आदर्श मां, आदर्श पत्नी, आदर्श बहू के रूप में जीवन के सभी दायित्वों को करते-करते शासन में भी आदर्श और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धारा प्रवाहित करने के लिए सक्रिय रहीं, यह उनके अपने जीवन में दिखाई भी दिया।

लोकमाता ने देवस्थानों की शोभा बढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के शासनकाल में हमारे सभी देवस्थान विश्वनाथ बाबा धाम, सोमनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री हो या हमारे प्रदेश का उज्जैन महाकाल हो, ऐसे सभी के देवस्थानों पर पीने के पानी की प्याऊ, नहाने के लिए नदी के किनारे घाट, अन्न क्षेत्र, कुओं की व्यवस्था और धर्मशालाएं जहां यात्री आराम से अपना समय गुजारे, उन्हें निर्मित करवाया। एक तरफ लोकमाता देवी अहिल्या ने अपने जीवन के वे सारे शासन के सूत्र संभाले और उनके माध्यम से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। इसके साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक रूप से उस काल में जो एक तरह से हमारे विरोधी लोगों की सत्ता का समय और विपरीत काल था ऐसे दौर में भी देश के अनेक धार्मिक और सभी देवस्थानों की आभा बढ़ाने का कार्य किया।

प्रधानमंत्री का आगमन गर्व और हर्ष का विषय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरे वर्ष देवी अहिल्या की 300वीं जयंती को मनाने के लिए संकल्पबद्ध है। ऑपरेशन सिंदूर का समय हम सबको याद है जब हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ने का दुस्साहस किया गया, जिसका राष्ट्र ने करारा जवाब दिया। ऐसे में हमारे लिए लोकमाता अहिल्याबाई के जन्मोत्सव से अच्छा क्या दिन होगा जब राष्ट्र रक्षा के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री श्री मोदी को आमंत्रित करते हुए हम मध्यप्रदेश में दो लाख बहनों की भागीदारी से एक बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व से हमारी सेना ने शौर्य का रिकॉर्ड बनाया है। सेना के जवानों द्वारा इस देश के शासन तंत्र के आधार पर लोकतंत्र की यह सबसे बड़ी विजय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आहवान किया कि 31 मई के कार्यक्रम को सभी मिलकर सफल और सार्थक बनाएं।

 

admin

Related Posts

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्‍वशासी महाविद्यालय भोपाल में कोचिंग संस्थानों के नियमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता…

विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर, एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

भोपाल  महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा आज नवीन पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में “महिला अपराधों की विवेचना में सुधार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर