मोबाइल ऐप ‘कोड इमरजेंसी’ का शुभारंभ एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डा. अजय सिंह ने किया

भोपाल
एम्स भोपाल ने गुरुवार को वर्ल्ड इमरजेंसी डे के अवसर पर एक गेम-चेंजिंग मोबाइल ऐप ''कोड इमरजेंसी'' लॉन्च किया है। यह ऐप आम नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों दोनों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। इस ऐप का शुभारंभ एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डा. अजय सिंह ने किया। ''कोड इमरजेंसी'' ऐप एम्स भोपाल की ''वन स्टेट वन हेल्थ वन इमरजेंसी पालिसी'' पर आधारित है, जिसे 2024 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुरू किया था। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसे बेहद आसान तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है ऐप
यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। एक बार डाउनलोड करने के बाद यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करता है, जो आपातकालीन स्थितियों में बेहद फायदेमंद है। ऐप में आडियो-विज़ुअल गाइडलाइन्स दी गई हैं, जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति कहीं भी सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर किसी की जान बचा सकता है। इसमें सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त निर्देश शामिल हैं। इसमें एक ड्रापडाउन मेनू भी है, जिससे आप विभिन्न आपातकालीन स्थितियों और बीमारियों के बारे में आसानी से जानकारी पा सकते हैं।
 
डाक्टरों की इस टीम ने बनाया ऐप
एम्स भोपाल की ट्रामा और इमरजेंसी विभाग की टीम ने इस ऐप का बनाने में मदद की। इसमें डा. शहताज खान, डा. श्रुति दुबे और डा. भूपेश्वरी पटेल की अहम भूमिका रही है। इनकी मेहनत और दूरदृष्टि से ही यह जीवन रक्षक ऐप तैयार हो पाया है। ऐप का शुभारंभ करते हुए एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डा. अजय सिंह ने कहा कि यह ऐप जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। यह न केवल आम लोगों के लिए, बल्कि डाक्टरों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए भी एक क्रांतिकारी टूल साबित होगा।

admin

Related Posts

जलवायु मुद्दों पर मुंबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अहम भूमिका

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में राज्य की सतत, स्केलेबल एवं निवेश-अनुकूल नवकरणीय…

रसोई तक पहुंचा जहर: एमपी में मिलावटी मसालों का भंडाफोड़, ऐसे हो रहा है खिलवाड़

ग्वालियर आज के दौर में  खाद्य पदार्थों में जो मिलावटी जहर मिलाकर बेचा जा रहा है वो किसी से छिपा नहीं है।  मिटावटी चीजें खाने से ही लोगों का स्वास्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर