पैदल चल गांव-गांव पहुंचेंगे सांसद, मोदी सरकार की ताकत का करेंगे गुणगान

छिंदवाड़ा
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू तीन दिनों तक पदयात्रा करेंगे, जो करीब 100 किलोमीटर की होगी. 3 जून को जुन्नारदेव के ताल खमरा मंदिर पर यात्रा का समापन होगा. यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले डोमरी और कटकुही में सांसद विवेक बंटी साहू चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे.

सांसद विवेक बंटी साहू ने बताया कि, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल का 1 साल पूरा होने जा रहा है. इस 1 साल में सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही पदयात्रा निकाली जा रही है.'' 1 जून को सांसद विवेक साहू छिंदवाड़ा से पद यात्रा करेंगे. यहां से वे कुंडालीकलां, भमाड़ा, खंसवाड़ा, पुरा, मूसादेही, कन्हरगांव, चिखलाढाना, पटपड़ाढाना, डोंमरी, माढ़ईमाल, मोरडोंगरीकलां, मोरडोंगरीखुर्द, खजरीअंतु, सिंदरईरैयत, लामनिया, कोठार, कटकुही, उमरघोड़, जम्बाकिराड़ी, खुमकाल होते हुए जुन्नारदेव के ताल खमरा मंदिर पहुंचेंगे.

पहले भी चला चुके हैं 'मेरा गांव मेरा सांसद' अभियान
'मेरा गांव मेरा सांसद' अभियान के तहत सांसद विवेक बंटी साहू पहले भी पद यात्रा कर चुके हैं. सांसद ने पांढुर्णा जिले के जाम सांवली मंदिर तक पदयात्रा की उसके बाद चौरई के सिहोरा में स्थित रामेश्वरम धाम तक भी पदयात्रा का लोगों की समस्याएं सुनी हैं. इस बार भी गांवों में विकास की नब्ज टटोलेंगे.

प्रधानमंत्री की उपलब्धियां जनता को बताएंगे
सांसद विवेक बंटी साहू 1 से 3 जून तक पदयात्रा कर ग्रामीणों से रूबरू होंगे, गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा भी करेंगे. यात्रा का शुभारंभ 1 जून को छिंदवाड़ा से होगा एवं समापन 3 जून को जुन्नारदेव के ताल खमरा मंदिर में होगा. सांसद ने बताया कि, ''ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मोदी के नेतृत्व वाले आत्मनिर्भर भारत की पुष्टि करती है. स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी ने सटीक निशाना लगाते हुए पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइल मार गिराए.''

सांसद विवेक बंटी साहू का कहना है कि, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का मकसद है कि जो लोग वंचित, पीड़ित और शोषित हैं, जिनकी अभी तक उपेक्षा की गई है उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है. पीएम मोदी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास नीति को मजबूत करते हुए गुड गर्वनेंस कायम कर जन संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, कृषि, प्रौद्योगिकी, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, रक्षा, रेलवे, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, गंगा जल संवर्धन अभियान, सड़क, सिंचाई एवं बिजली परियोजनाएं सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है. पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की प्राथमिकता में शामिल है.''

admin

Related Posts

आर्ट ऑफ लिविंग से मिलता है मन और तन का संतुलन : सीएम डॉ. यादव

मन की शांति ही तन का योग सादृश्य…यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव प्रदेशवासियों की ओर से रविशंकर के लिए जन्मोत्सव की…

धरती-सूरज की दूरी बढ़ी, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! जानें इसके पीछे का असली कारण

 भोपाल  मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है. इसी के साथ पूरे देश में गर्मी आग उगल रही है. दोपहर में सड़कें तवे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी