CM यादव चार जून को उमरिया दौरे पर,पेशा ग्राम सभा प्रतिनिधियों के सम्मेलन में होंगे शामिल

उमरिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 4 जून को उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र पाली विकासखंड में आयोजित होने वाले पेशा ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों के सम्मेलन के अवसर पर होगा। यह आयोजन राज्य शासन की आदिवासी कल्याण नीतियों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस सम्मेलन में 30,000 से अधिक पेशा प्रतिनिधियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। न केवल उमरिया, बल्कि शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला जिलों की पेशा ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन पंचायती राज व्यवस्था के तहत पेशा कानून (PESA Act) के क्रियान्वयन और ग्राम स्वशासन को बल देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पंचायती राज संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा इस आयोजन के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन को आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। उमरिया जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ को सम्मेलन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में जनपद पंचायत पाली के सीईओ कुंवर कन्हाई ने जानकारी दी कि आयोजन स्थल को लेकर प्रारंभिक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी आयोजन स्थल का अंतिम चयन नहीं हुआ है, लेकिन गौरैया और मालियागुड़ा पंचायतों में से किसी एक स्थान को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है और जल्द ही स्थल की अंतिम घोषणा कर दी जाएगी। सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा आदि को लेकर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

admin

Related Posts

शिक्षा में सख्ती: MP बोर्ड ने 5वीं-8वीं के 1.29 लाख फेल छात्रों के लिए मई में पुनः परीक्षा तय की

भोपाल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 1.29 लाख विद्यार्थी 33 प्रतिशत…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?