राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में एस-400 के प्रदर्शन को देखने के बाद आगे की खरीद पर चर्चा चल रही

नई दिल्ली
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने बुधवार को कहा कि भारत और मॉस्को के बीच 'एस-400' वायु रक्षा प्रणाली की अन्य यूनिट्स की खरीद पर चर्चा जारी है। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रक्रिया को जारी रखे हुए हैं। मीडिया के साथ विशेष बातचीत में अलीपोव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की विभिन्न रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए 'एस-400' प्रणाली और संयुक्त रूप से निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों के प्रदर्शन को 'अनुकरणीय' बताया।

अलीपोव ने कहा, "जहां तक ​​हमें पता है, भारत ने स्पष्ट रूप से लक्ष्य बताए हैं। वहीं, लक्ष्यों और आतंकवादियों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की है। ऑपरेशन के दौरान 'एस-400' प्रणाली का इस्तेमाल किया गया और ब्रह्मोस मिसाइलों का उपयोग किया गया। उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हथियारों का प्रदर्शन अनुकरणीय था।"

रक्षा के क्षेत्र में भारत का रूस के साथ दीर्घकालिक और व्यापक सहयोग रहा है। यह सहयोग आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी तंत्र द्वारा निर्देशित है। इसकी अध्यक्षता दोनों देशों के रक्षा मंत्री करते हैं। दोनों देश दीर्घकालिक साझेदार हैं और कई द्विपक्षीय परियोजनाओं में शामिल हैं। इनमें एस-400 की आपूर्ति, टी-90 टैंकों और एसयू-30 एमकेआई का लाइसेंस प्राप्त उत्पादन, मिग-29 और कामोव हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति, आईएनएस विक्रमादित्य (पूर्व में एडमिरल गोर्शकोव), भारत में एके-203 राइफलों का उत्पादन और ब्रह्मोस मिसाइलें शामिल हैं।

नई दिल्ली और मॉस्को ने स्वीकार किया है कि समय के साथ सैन्य तकनीकी सहयोग खरीद-बिक्री ढांचे से विकसित होकर उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी और प्रणालियों के संयुक्त अनुसंधान और विकास, सह-विकास और संयुक्त उत्पादन से जुड़ा है।

भारतीय सेना ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले की जवाबी कार्रवाई में 'एस-400' वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया था। 'एस-400' की मदद से पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया गया। सूत्रों के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता में 'एस-400' के योगदान के बाद रणनीतिक योजना और सैन्य तैयारियों को देखते हुए नई दिल्ली जल्द ही और अधिक एस-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीद सकती है। अलीपोव ने बताया, "इस विशेष विषय पर, अन्य कई विषयों की तरह, हमारी चर्चा जारी है। यह निरंतर चल रही है, लेकिन मेरे लिए इस समय इसके परिणामों के बारे में बात करना गलत और समय से पहले होगा।"

अलीपोव ने कहा, "मॉस्को भी 'मेड इन इंडिया' 'ब्रह्मोस' मिसाइलों से बहुत संतुष्ट है। यह रूस-भारत संयुक्त सहयोग का उत्पाद है। हमारा एक संयुक्त उद्यम है, जो इन हथियारों की डिजाइन और उत्पादन करता है।"

admin

Related Posts

मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान