अब समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाहों में दुल्हन को उपहारों में सिंदूरदानी भी देने का लिया निर्णय, आर्थिक सहायता में भी इजाफा

हरदोई 
कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकियों के नरसंहार के बाद भारतीय सेना के पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद सिंदूर की महत्ता काफी बढी है और सेना की कामयाबी का जश्न पूरा देश मना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाहों में दुल्हन को उपहारों में सिंदूरदानी भी देने का निर्णय किया है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम में हरदोई में इसकी घोषणा की। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दुल्हन को सुहाग की निशानी सिंदूरदानी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कीमत के हिसाब से तो यह उपहार छोटा है, लेकिन प्रतीक के हिसाब से बहुत बड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इसका निर्णय लिया गया है।

समाज कल्याण मंत्री ने उपहार में सिंदूरदानी की बात पर कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी परिकल्पना की थी और बहुत अच्छे से इसको क्रियान्वित किया। अभी हाल में उन्होंने विभागीय समीक्षा में विवाह की अनुदान राशि को 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपया किया और साथ-साथ उपहार भी बढ़ाए। इनमें एक उपहार ऐसा जो कीमत के हिसाब से बहुत छोटा है, लेकिन प्रतीक के हिसाब से बहुत बड़ा है, सिंदूरदानी भी हम अपनी बहनों को देंगे। इसका मतलब यह है जो सुहाग की निशानी है महत्वपूर्ण है। सरकार ने योजना के लाभ के लिए कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह में प्रति जोड़े मिलने वाली राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए कन्या के अभिभावक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। सामूहिक विवाह योजना में योग्य होने के लिए आयु की पुष्टि के लिए हाई स्कूल का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड और आधार कार्ड मान्य होगा।

सामूहिक विवाह योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री व दिव्यांग बेटी को प्राथमिकता दी जाएगी। खर्च में पुजारी-मौलवी की दक्षिणा की दक्षिणा व पारिश्रमिक भी शामिल है। जिलास्तर पर डीएम की निगरानी में समाज कल्याण अधिकारी विवाह समारोह का आयोजन कराएंगे। सामूहिक विवाह में शामिल कन्या के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री दी जाएगी और प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होगा।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारा प्रयास है कि सरकार की सारी व्यवस्थाएं अच्छी हो। प्रधानमंत्री मोदी और सीएस योगी हमको जो पैसा देते हैं। हम जिम्मेदारी के साथ उसे खर्च करें। हाल में ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया और पूरे देश को एकजुट हो गया। चार-पांच दिन के आपरेशन में सेना ने आतंकवादियों और आकाओं के ठिकानों को नष्ट कर बड़ा संदेश दिया। संदेश दिया कि तुम गोली चलाओगे तो हमारा जवाब गोली से नहीं मिसाइल से होगा,ब्रह्मोस से होगा। तुम जहां भी बैठे हो हम तुम्हें नष्ट करेंगे। अरुण ने कहा है कि मुझे आशा है कि पाकिस्तान इस सबक से समझेगा अपने देश से आतंकवाद को खत्म करेगा।

admin

Related Posts

पहले OBC आयोग की रिपोर्ट, फिर पंचायत चुनाव—हाईकोर्ट में योगी सरकार का रुख साफ

लखनऊ यूपी पंचायत चुनाव का टलना लगभग तय माना जा रहा है। योगी सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पहले समर्पित ओबीसी आयोग बनाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर…

कानपुर हिट-एंड-रन पर कानूनी ट्विस्ट: 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, रिमांड पर कोर्ट सख्त

कानपुर कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शिवम को 20-20 हजार के निजी मुचलके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती