कानपुर दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

कानपुर

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई शुक्रवार को कानपुर दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी यहां से क्षेत्र को खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट की पांच इकाइयों की सौगात देंगे. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान में ये कार्यक्रम होगा. यहीं पर पीएम लोगों को संबोंधित भी करेंगे. पीएम के दौरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 मई को होने वाले कार्यक्रम में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और यूरिनल जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने सड़कों को साफ-सुथरा रखने और झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश दिया. साथ ही ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सुव्यवस्थित यातायात और पार्किंग प्लान तैयार करने को कहा.

बता दें कि इन परिजयोजनाओं की शुरुआत से उत्तर प्रदेश में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे औद्योगिक और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. बुलंदशहर में स्थित खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट 1320 मेगावाट की क्षमता वाला कोयला आधारित सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट है जो टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित है. वहीं, सोनभद्र में 1660 मेगावाट की क्षमता वाला ओबरा थर्मल पावर स्टेशन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अंतर्गत आता है. जबकि एटा में 1320 मेगावाट की क्षमता वाला सुपरक्रिटिकल जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन है. जिसका संचालन जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड करता है.

  • admin

    Related Posts

    कुर्सी एक दिन छूटेगी— नोएडा उदाहरण के साथ Yogi Adityanath का बड़ा संदेश

    नोएडा नोएडा को इंटरनेशल एयरपोर्ट का तोहफा देने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर याद किया कि कैसे इस शहर को अपशगुन…

    केशव प्रसाद मौर्या का बयान: समाजवादी पार्टी की दादारी रैली रही पूरी तरह फ्लॉप

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की दादारी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन