‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने बनाया कमाई का बंपर रिकॉर्ड

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज की हालिया फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस का आभार जताते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है।

'वेराइटी' की रिपोर्ट के मुता‍बिक, 'मिशन इम्‍पॉस‍िबल 8' ने 23 मई को अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में रिलीज के बाद तीन दिनों के अपने पहले वीकेंड और चौथे दिन की छुट्टी को जोड़कर 1711.97 करोड़ रुपये (200 म‍िल‍ियन डॉलर) की कमाई की है। इसने अकेले अपने घरेलू बाजार यानी अमेरिका में तीन दिनों में 539.44 करोड़ रुपये (63 म‍िल‍ियन डॉलर) और चार दिनों में 659.33 करोड़ रुपये (77 म‍िल‍ियन डॉलर) बिजनस किया है।

'इतिहास की किताबों में दर्ज होने वाला वीकेंड'

टीम का आभार जताते हुए Tom Cruise सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'यह वीकेंड इतिहास की किताबों में दर्ज होने वाला वीकेंड रहा। हर फिल्म निर्माता, हर कलाकार, हर क्रू मेंबर और स्टूडियो में काम करने वाले हर व्यक्ति को बधाई और धन्यवाद।'

हर एक का टॉम ने शुक्रिया अदा किया

निर्माताओं की सराहना करते हुए 62 साल के टॉम ने कहा, 'हर थिएटर और हर कर्मचारी को जो इन कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करता है, धन्यवाद। पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस में काम करने वाले हर व्यक्ति को, आपकी कई सालों की साझेदारी और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

'दुनियाभर के दर्शकों को धन्यवाद'

उन्होंने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'सबसे बढ़कर दुनियाभर के दर्शकों का धन्यवाद – जिनकी हम सभी इज्जत करते हैं और जिनका मनोरंजन करना हम सभी को पसंद है।'

कई भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' भारत में तय समय से छह दिन पहले रिलीज हुई है। पहले फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है।

नजर आए ये सितारे

एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ'ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं। टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौटे हैं। फिल्म में उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिशन इम्पॉसिबल 8' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 11वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए 77.10 करोड़ कमाए हैं। भारत में यह फिल्‍म 17 मई को ही रिलीज हो गई थी।

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा