डीन क्लासरूम में महिला टीचर का पकड़ा हाथ, कहा- अगर मोबाइल चाहिए तो रात में मेरे फ्लैट पर आना पड़ेगा

वाराणसी
यूपी के वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सिगरा थाना क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्कूल की अध्यापिका ने डीन पर यौन उत्पीड़न का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के डालमिस सनबीम स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका की तहरीर पर डीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

एसएचओ के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य) और 352 (शांति भंग के इरादे से किसी का जानबूझकर अपमान) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि हाल ही में, वह किसी कार्य के लिए एक खाली कक्षा में गई थीं, तभी डीन वहां आए और उनका मोबाइल छीन लिया। पीड़िता के अनुसार, डीन ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि “जब रात को अकेले बुलाता हूँ तो नहीं आती हो। अगर मोबाइल चाहिए तो रात में मेरे फ्लैट पर आना पड़ेगा।”

पीड़िता का कहना है कि वह घबरा गई और अपने सहकर्मी के माध्यम से अपने पति को इसकी जानकारी दी जिन्होंने शाम को स्कूल जाकर प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की लेकिन डीन को पता लग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें किसी पूर्व नोटिस के बिना स्कूल से निकाल दिया। वह वर्ष 2019 से स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत थीं। तहरीर में पीड़िता ने दावा किया है कि पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है और डीन पहले भी शिक्षिकाओं पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाते रहे हैं और विरोध करने पर शिक्षिकाओं को नौकरी से निकाल दिया जाता है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल की प्रिंसिपल इस पूरे कृत्य में डीन का साथ देती हैं और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जगह पीड़िता को ही नौकरी से निकाल दिया जाता है। हालांकि इस मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है।

 

  • admin

    Related Posts

    होटल में छापा, 500 लड़कियों के साथ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी भी शामिल

    गाजियाबाद गाजियाबाद के वैशाली में बुधवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ जिसे महागुन सरोवर पोर्टिगो नाम के होटल से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने 3…

    विवाद बढ़ा: AIMIM नेता का बयान ‘हिंदू भाई 4 नहीं 14 बच्चे पैदा करें’

    मुजफ्फरनगर एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने दो नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 3 views
    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय