हमारे देश में प्रवेश पाने के लिए वीजा के खातिर आवेदन करने वालों की जांच के लिए कसा जा रहा शिकंजा: ट्रंप प्रशासन

नई यॉर्क 
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वह विद्यार्थियों समेत देश में आने वाले सभी लोगों की जांच के लिए हरसंभव तरीका अपना रहा है। यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिसमें कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन विदेश में अपने दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को नए छात्र वीजा के लिए साक्षात्कारों को रोकने का आदेश दे रहा है क्योंकि आवेदक के सोशल मीडिया खातों की जांच को अनिवार्य बनाने की योजना है। अमेरिका के डिजिटल समाचार पत्र में प्रकाशित एक खबर में कहा गया, ‘‘ट्रंप प्रशासन अमेरिका में पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले सभी विदेशी छात्रों के सोशल मीडिया खाते की जांच की प्रक्रिया को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है।''

खबर में कहा गया, ‘‘ऐसी आवश्यक जांच की तैयारी के मद्देनजर प्रशासन अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को छात्र वीजा के आवेदकों के लिए नए साक्षात्कार निर्धारित करने से रोकने का आदेश दे रहा है।'' विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस से मंगलवार को ब्रीफिंग में ट्रंप प्रशासन के इस संभावित निर्णय के बारे में पूछा गया। ब्रूस ने कहा, ‘‘अगर आप इस पर चर्चा कर रहे हैं तो यह ऐसा मुद्दा है जिस पर अभी खुले तौर पर कोई बात नहीं हुई है।

अगर वाकई ऐसा है तो यह लीक खबर है। मैं सभी को बता दूं कि हमारे देश में प्रवेश पाने के लिए वीजा के खातिर आवेदन करने वालों की जांच के लिए हरसंभव तरीका अपनाया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि हर संप्रभु देश को यह जानने का अधिकार है कि कौन आने की कोशिश कर रहा है, वह कौन है, वह क्यों आना चाहता है, वह क्या कर रहा है। ब्रूस ने कहा, ‘‘इसलिए यह कोई नयी बात नहीं है और हम यह आकलन करने के लिए हरसंभव तरीके का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे कि यहां कौन आ रहा है, चाहे वे छात्र हों या कोई अन्य।'' 

 

  • admin

    Related Posts

    भारत के अमेरिकी तेल आयात पर पीयूष गोयल का बयान:

     नई दिल्ली    भारत और अमेरिका में लंबे समय से अटकी ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर बात बन चुकी है और इसे लेकर फ्रेमवर्क भी जारी कर दिया गया…

    IRCTC की नई सर्विस: अब ट्रेन में सीट छोड़कर नहीं जाना होगा, मिलेगा खाना सीधी सीट पर

      नई दिल्ली भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 'ई-पैंट्री' सर्विस शुरू की है. जिसके जरिए अब यात्री 25 मेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

    जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

    भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

    रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन