ट्रैक्टर का इंजन अनियत्रित होकर पलटा, एक की मौत, तीन घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला के केंवची गांव के रहने वाले बैगा परिवार के लोग आज हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक गिट्टी से भरी ट्रैक्टर का इंजन अनियत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं ट्रैक्टर में बैठे तीन लोगों को चोट आई है। जिसमें से एक की हालात गम्भीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच का ट्रैक्टर था और ATR के अंदर काम में लगा हुआ था। फिलहाल, अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला गौरेला के वनांचल ग्राम केंवची का है। जहां के सरपंच दुर्गेश सिंह उइके की ट्रैक्टर आमाडोब रिसोर्ट से ATR अचानकमार टाइगर रिजर्व के अंदर स्थित रेझकी गांव के पास चल रहे वन विभाग के रपटा निर्माणकार्य में लगा हुआ था।

ट्रैक्टर आमाडोब रिसोर्ट के बाजू में डंप गिट्टी को ट्रैक्टर से जंगल के अंदर ले जाने के दौरान अप्रशिक्षित चालक से चलवाया जा रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर का इंजन अनियत्रित होकर कच्चे सड़क पर पलट गया। हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासी सामाज के लोग बैठे हुए थे।

मजदूरी में लगे हुए थे। ट्रैक्टर पलटने के बाद सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा हादसे के दौरान ट्रैक्टर चला रहे मनीष बैगा उम्र 20 साल को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर में मजदूरी करने वाले 3 बैगा समाज के ही राजू बैगा उर्फ पकसु बैगा को सिर और सीने में गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। अखिलेश बैगा उम्र 22 साल के सिर और हाथ में चोट आई है, जबकि अप्रेस बैगा 20 साल को मामूली चोट ही लगी है। वहीं गौरेला पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

  • admin

    Related Posts

    3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम

    रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय…

    युवाओं के सपनों को पंख दे रही खेल सुविधाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान

    रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने