70 मैचों के बाद पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के पास रही जिन्होंने सर्वाधिक 24 विकेट चटकाए

नई दिल्ली
जैसे-जैसे IPL 2025 का कारवां अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पर्पल कैप की भी रेस दिलचस्प होती जा रही है। लीग स्टेज खत्म होने तक पहले पायदान पर वो गेंदबाज है जिसकी टीम 10वें पायदान पर रही। जी हां, IPL 2025 के 70 मैचों के बाद पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के पास रही जिन्होंने सर्वाधिक 24 विकेट चटकाए। हालांकि उनकी टीम के प्लेऑफ में ना पहुंचने की वजह से उनका विकेट लेने का सिलसिला यहीं रुक जाएगा, मगर पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें जिन्होंने प्लेऑफ का टिकट कटाया है उनके गेंदबाजों के पास अभी भी नंबर-1 बनने का मौका है।

1. प्रसिद्ध कृष्णा (23 विकेट)
गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 23 विकेट के साथ फिलहाल लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उनके और नूर अहमद के बीच मात्र 1 ही विकेट का अंतर है। GT को 30 मई को MI के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है। अगर टीम फाइनल तक का सफर तय करती है तो प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप की रेस में अपनी स्थिति को मजबूत करने के तीन मौके मिलेंगे। वह ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाकर ना सिर्फ पर्पल कैप पर कब्जा जमाना चाहेंगे, बल्कि टीम को दूसरा खिताब भी जीताना चाहेंगे।

2. ट्रेंट बोल्ट (19 विकेट)
मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने इस सीजन खूब कहर ढाया है। पावरप्ले में उनका ऐसा जादू चला है कि उन्होंने बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया है। वह टॉप पर बैठे नूर अहमद से 5 ही विकेट दूर है। अगर गुजरात की तरह मुंबई भी फाइनल तक का सफर तय करती है तो बोल्ट के पास भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल करने के लिए तीन मौके होंगे।

3. जोश हेजलवुड (18 विकेट)
चोट के चलते पिछले कुछ मुकाबले मिस करने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर बने हुए हैं। उन्होंने 10 मैचों में कुल 18 विकेट चटकाए हैं। अगर वह छूटे 4 मैच खेल लेते तो शायद लिस्ट में उनका नाम पहले नंबर पर होता। आरसीबी फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि हेजलवुड अब फिट हो चुके हैं और उनके प्लेऑफ में खेलने के पूरे-पूरे चांसेस हैं। ऐसे में इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की नजरें टीम को पहला खिताब जीताने के साथ-साथ पर्पल कैप पर भी कब्जा जमाने पर होगी।

4. अर्शदीप सिंह (18 विकेट)
पंजाब किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज इस सीजन अर्शदीप सिंह रहे हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 18 शिकार किए हैं। अर्शदीप पावरप्ले के अलावा डेथ ओवर में भी अपनी शानदार यॉर्कर से बल्लेबाजों को गच्चा दे रहे हैं। प्लेऑफ्स में उनकी नजरें भी पर्पल कैप की रेस में नंबर-1 बनने पर होगी।

5. जसप्रीत बुमराह (17 विकेट)
मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह 17 विकेट के साथ इस समय 7वें पायदान पर हैं। चोट के चलते वह सीजन के शुरुआती 4 मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि बुमराह अब पूरानी वाली लय में दिख रहे हैं। अगर मुंबई इंडियंस फाइनल तक का सफर तय करती है तो उम्मीद जताई जा सकती है कि बुमराह पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव