गाजा में मरने वाले 54 हजार के पार, इजरायल ने गाजा में तेज किए हमले

गाजा

गाजा में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 54 हजार के पार जा चुकी है. यह आंकड़ा सिर्फ बमों और मिसाइलों से मारे गए लोगों का नहीं, इसमें वो मासूम भी शामिल हैं जो भूख, इलाज की कमी और नाकाबंदी के चलते दम तोड़ चुके हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घेराबंदी और बमबारी वाले क्षेत्रों में युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 54 हजार से अधिक हो गई है.

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीनी संगठन हमास और अमेरिकी अधिकारियों की ओर से युद्धविराम को लेकर परस्पर विरोधी संदेश सामने आ रहे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, हमास ने कथित तौर पर अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन अमेरिका की ओर से इस पर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं आई है. यह भ्रम और अनिश्चितता गाजा के लोगों के लिए और भी बड़ी त्रासदी बन चुकी है.

गाजा की सबसे दर्दनाक तस्वीरें उन सड़कों से सामने आ रही हैं, जहां लोग अब कचरे से खाना खोजकर अपना पेट भरने को मजबूर हैं. 40 साल की इस्लाम अबू ताइमा एक शिक्षित महिला हैं. उन्होंने अल-कुद्स ओपन यूनिवर्सिटी से अंग्रेज़ी में ग्रेजुएशन किया है. लेकिन आज उनका और उनके पांच बच्चों का पेट सिर्फ़ उस खाने से भरता है जो शहर के कचरे से बटोरा जाता है.

उनका पति युद्ध में घायल हो चुका है और चलने-फिरने में असमर्थ है. अबू ताइमा की आंखों में आंसू नहीं, बल्कि एक घुटती लाचारी है जो हर शब्द में छलकती है. वो कहती हैं, "मैं पढ़ी-लिखी हूं लेकिन फिर भी कचरे से खाना तलाशती हूं. यदि ऐसा न करूं तो मेरे बच्चे भूख से मर जाएंगे. हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है. न राशन पहुंचता है, न दान रसोई से कुछ मिलता है."

अबू ताइमा जैसी महिलाएं हजारों की संख्या में हैं. ये कहानी किसी एक की नहीं, बल्कि 20 लाख लोगों की है. 2 मार्च से इजरायल ने गाजा में संपूर्ण नाकाबंदी लागू कर दी थी. सभी खाद्य सामग्री, दवाइयां, ईंधन और अन्य जरूरी आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है. इसके नतीजे में गाजा में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है. यदि जल्द ही व्यापक राहत न पहुंची तो यह मानवीय संकट महाविनाश में बदल जाएगा.

हालांकि सोमवार को राहत के रूप में 170 ट्रक केरेम शालोम क्रॉसिंग से गाज़ा में दाखिल हुए हैं. लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने इसे नाकाफी करार दिया है. यूएन का कहना है कि गाजा में हर दिन कम से कम 600 ट्रकों की जरूरत है, ताकि बुनियादी ज़रूरतें पूरी की जा सकें. आज स्थिति ये है कि मदद आती भी है तो वो उन तक नहीं पहुंच पाती जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है.

अमीरों और ताकतवर गुटों द्वारा राहत सामग्री पर कब्जा कर लिया जाता है, और गरीबों के हिस्से में आता है कचरा, भूख और अपमान. गाजा की जमीनी सच्चाई को समझने के लिए किसी रिपोर्ट की नहीं, बस एक नजर की जरूरत है. बच्चे बिना कपड़ों के हैं, अस्पतालों में दवाइयों की जगह मौत बांटी जा रही है, और स्कूल अब या तो मलबा हैं या शरणार्थी शिविर.

 

admin

Related Posts

रोबोट ने 21 KM की हाफ मैराथन 50 मिनट 26 सेकेंड में पूरी की, इंसान का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ टूट

बीजिंग बीजिंग में एक हैरान करने वाली घटना हुई. चीन की स्मार्टफोन कंपनी Honor के रोबोट लाइटनिंग ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ पूरी की मात्र 50 मिनट और…

26/11 जैसा हमला करने की योजना बना रहा लश्कर, बलूचिस्तान में स्पेशल ट्रेनिंग जारी

नई दिल्ली पाहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा अब अपने पारंपरिक ठिकानों से आगे बढ़कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं