मनोहरलाल धाकड़ ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं

मंदसौर
 मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर महिला के साथ अश्लील कृत्य के बहुचर्चित मामले में कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को रविवार को आत्मसमर्पण के बाद सोमवार को ही जमानत मिल गई।

यह मामला तब तूल पकड़ गया, जब अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान मनोहरलाल धाकड़ के रूप में की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

वीडियो में मैं नहीं हूं…

जमानत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए मनोहरलाल धाकड़ ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कार के आधार पर उनकी पहचान की गई, वह गाड़ी उन्होंने पहले ही बेच दी थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। "मेरी पत्नी जरूर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य है, पर मैं पार्टी से जुड़ा नहीं हूं," धाकड़ ने कहा।

ब्लैकमेलिंग का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धाकड़ ने बयान में बताया कि 13 मई को टोलकर्मियों ने CCTV फुटेज डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। मौके पर 20 हजार रुपये भी ले लिए गए थे। जब पूरी रकम नहीं मिली, तो आठ दिन बाद टोलकर्मियों ने उस फुटेज की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके उसे सोशल मीडिया पर तीन भागों में प्रसारित कर दिया।

वीडियो की अवधि सात मिनट से अधिक

जो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए, वे दरअसल 7 मिनट 27 सेकंड की एक ही रिकॉर्डिंग के तीन हिस्से हैं। यह फुटेज 13 मई की रात 8:22 से 8:29 बजे के बीच का है। पुलिस को संदेह है कि टोलकर्मियों ने ब्लैकमेलिंग की मंशा से इस वीडियो को प्रसारित किया।

टोलकर्मियों की तलाश में टीमें

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब पुलिस की जांच का दायरा टोलकर्मियों तक भी बढ़ाया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किसने और किन परिस्थितियों में वायरल किया, और क्या वाकई इसमें ब्लैकमेलिंग की साजिश थी। पुलिस इस मामले में जल्द ही टोल प्रबंधन से भी पूछताछ कर सकती है।

धाकड़ की चेतावनी

धाकड़ ने मीडिया से कहा कि यदि उन्हें झूठे आरोप में फंसाया गया है, तो वे एक्सप्रेस वे के प्रबंधन के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से ब्लैकमेलिंग की बात को नहीं दोहराया।

admin

Related Posts

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर…

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 9 टाईगर रिजर्व,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी