महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आगामी 31 मई को भोपाल में हो रहे महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन में पधार रहे हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी के त्रि शताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर यह विशेष महासम्मेलन हो रहा है। समारोह को गरिमामय रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव गत 21 मई को इस महासम्मेलन के स्थल भोपाल के जम्बूरी मैदान पहुंचकर जायजा ले चुके हैं।

बैठक में प्रस्तुत प्रजेंटेशन में बताया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकमाता देवी अहिल्या बाई को समर्पित विशेष डाक टिकट और सिक्के का विमोचन भी करेंगे। इसके साथ ही इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के लोकार्पण और उज्जैन में क्षिप्रा के विभिन्न घाटों के भूमिपूजन-लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में एक लघु फिल्‍म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन भोपाल सहित अन्य संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को इस महासम्मेलन के व्यवस्थित आयोजन के लिए दिए गए दायित्वों पर भी चर्चा हुई। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, स्व सहायता समूहों की सदस्य, लाड़ली बहनों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेश श्री कैलाश मकवाना तथा अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

मोहन यादव के शपथ ग्रहण में PM मोदी ने शिवराज से कही बड़ी बात, सियासी गलियारों में हलचल

भोपाल  मुझे 13 दिसंबर, 2023 मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण का दिन स्पष्ट याद है। मैंने प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व का मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया…

विकास को मिली रफ्तार! विश्वास सारंग ने कई करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव

मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन वार्ड 78 में सीवेज परियोजना से हजारों परिवारों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ भोपाल  सहकारिता, खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी