मुजफ्फरनगर में बन रही मस्जिद को कर दिया गया सील और नियाजउद्दीन-यूनुस भेजे गए जेल

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अवैध मस्जिद पर एक्शन हुआ है. पुलिस ने बगैर अनुमति के बनाई जा रही मस्जिद पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है. इसके साथ ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है.

दरअसल, जिले के भोपा थाना क्षेत्र स्थित मोरना गांव में बगैर शासन की अनुमति के एक मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था. जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो वह पुलिस की टीम के साथ जांच पड़ताल करने मौके पर पहुंची.

जांच-पड़ताल के क्रम में ये मस्जिद अवैध पाई गई. जिसके चलते इसे सील कर दिया गया. साथ ही मौके से मस्जिद के संरक्षक नियाजउद्दीन और प्लॉट मालिक यूनुस को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 170 में जेल भेज दिया गया.

मालूम हो कि प्रदेश में बगैर शासन की अनुमति के किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जाना अवैध है. इसी के चलते मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के द्वारा इस अवैध मस्जिद पर कार्रवाई की गई है. मामले में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि कल शाम थाना भोपा पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों द्वारा मोरना में बिना इजाजत के एक अवैध धार्मिक स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है. यह सूचना तुरंत एसडीएम जानसठ के साथ शेयर की गई. जिसपर उनके द्वारा भी तहसीलदार की एक टीम मौके पर भेजी गई.

मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि धार्मिक स्ट्रक्चर नियमों का उल्लंघन कर बनाया जा रहा था. ऐसे में उस को प्रॉपर्टी को सील किया गया और शांति भंग करने के लिए दो लोगों- नियाजउद्दीन और यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

admin

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर