मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल

राज्य शासन द्वारा राज्य में 8वीं आर्थिक गणना, 2025-26 के सुचारू रूप से संचालन की तैयारियो, प्रगति की निगरानी तथा समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव/मुख्य सचिव द्वारा नामित अधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है।

समिति में प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वित्त, नगरीय विकास एवं आवास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा एवं प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एन.एस.ओ) क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफ.ओ.डी) सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, सदस्य/राज्य चार्ज अधिकारी तथा आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय को सदस्य-सचिव/ राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है।

समिति मुख्यत: आर्थिक गणना के संचालन में तैयारियों, प्रगति की निगरानी तथा आने वाली प्रशासनिक एवं तकनीकी समस्याओं का नियमित आधार पर समीक्षा और समाधान करेगी। राज्य में पर्याप्त संख्या में सुपरवाइजर्स की तैनाती तथा मासिक आधार पर क्षेत्रीय कार्य की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। राज्य में पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना, राज्य और एन.एस.ओ (एफ.ओ.डी) के पर्यवेक्षकों द्वारा किए पर्यवेक्षण के आधार पर डेटा की शुद्धता पर रिपोर्ट तैयार करना, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों को सहयोग के लिए संवेदनशील बनाना तथा जिला-स्तरीय प्राप्त फीडबैक की निगरानी करना तथा यदि कोई समस्या हो तो उसका समाधान समिति द्वारा किया जायेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    काटजू अस्पताल का नया सेंटर: मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज अब हाईटेक सुविधाओं के साथ

    भोपाल  राजधानी भोपाल में महिलाओं के इलाज को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 23 मार्च सोमवार से काटजू अस्पताल में शुरू हो रहा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर…

    MP में पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपग्रेड: 100 ई-बसें चलेंगी 10 रूट पर, जानें क्या-क्या मिलेगा नया

    ग्वालियर ग्वालियर शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की पीएम-ई बस सेवा के तहत ग्वालियर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

    मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

    मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 1 views
    मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

    IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 1 views
    IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

    श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 1 views
    श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

    मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 3 views
    मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन