इंदौर में मिले 2 पॉजीटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों को घरों में ही किया आइसोलेट. जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर.

इंदौर
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां जनवरी से अब तक कुल 5 मरीज मिले. फिलहाल दो लोग कॉविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है. जिन दो लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है, उनकी केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है. इंदौर के सीएएचओ भूरे सिंह सैत्या के मुताबिक "फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है, इनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है. दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी."

दोनों मरीजों की मॉनीटरिंग कर रहा स्वास्थ्य विभाग

इसके बाद जांच करने पर दोनों पॉजिटिव निकले. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है. अच्छी बात यह है जनवरी से लेकर अभी तक सिर्फ 5 मरीज ही इंदौर में मिले हैं, जिसमें से सिर्फ एक की मृत्यु हुई है और यह मृत्यु भी अन्य बीमारियों के चलते भी हुई है. बाकी 4 मरीजों की स्थिति सामान्य है. दो मरीज जो हाल ही में मिले हैं, उनकी पुनः जांच कराई जा रही है. किसी भी प्रकार की कोई ऐसी स्थिति वर्तमान में निर्मित नहीं है कि इंदौर में पॉजिटिव कैसे बढ़ रहे हैं. यह जो कैसे आए हैं यह भी इंदौर के जरूर है लेकिन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी है.

देश में कुल 300 मरीजों का आंकड़ा

बता दें कि देश में 300 के करीब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हो गया है. फिलहाल मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में करीब 259 मामले दर्ज किया जा चुके हैं. हालांकि इन मरीजों की स्थिति सामान्य है. हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि वर्तमान में जे एन 1वेरिएंट पाया जा रहा है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है.

admin

Related Posts

इंदौर बना स्मार्ट भूमि प्रबंधन का मॉडल: डिजिटल पटवारी से जमीन के काम होंगे फास्ट

इंदौर. इंदौर में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एलआरएम के अंतर्गत जिले के सभी पटवारियों को विभिन्न…

न्यायिक प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: FIR दर्ज कर बाद में समझौता करना गलत, दी अहम टिप्पणी

जबलपुर. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश में कहा कि किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराना और फिर बाद में समझौता कर लेना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार