हरिफाटक ब्रिज से महाकाल मंदिर मार्ग के बीच प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, मुस्लिम समाज के लोग धरने पर बैठे

उज्जैन
 उज्जैन नगर निगम और उज्जैन विकास प्राधिकरण की टीम शुक्रवार की सुबह मुस्लिम बहुल इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इन संपत्तियों पर या तो अवैध निर्माण कर लिया था या बिना लीज नवीनीकरण के बेच दी गई थी।

हरिफाटक ब्रिज से महाकाल मंदिर मार्ग के बीच प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई रोकने के लिए कई मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर धरना देकर बैठ गए। कार्रवाई के दौरान विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप सोनी, एसडीएम एलएन गर्ग, एएसपी नीतेश भार्गव मौके पर उपस्थित थे।

अधिकारियों ने शहरकाजी और मुस्लिम समाज के लोगों को समझाया। इसके बाद लोगों ने कार्रवाई में सहयोग किया। बताया जाता है जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें नियमों के विपरीत बनाई गई और लीज शर्तों का भी पालन नहीं किया गया है। कुल 28 संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है।

इधर…घोंसला-महिदपुर मार्ग व जगोटी पहुंच मार्ग पर पसरा अतिक्रमण

खेड़ाखजूरिया। स्थानीय बाजार में गत कई दिनों से बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जाम लगने का प्रमुख कारण घोंसला महिदपुर मार्ग व जगोटी मार्ग पर होटल संचालकों, किराना व अन्य दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करना है। दुकानों के बाहर सामान रखते हैं, जिसके कारण वहां से निकल नहीं पाते। दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है।

इसके अलावा जाम लगने का दूसरा प्रमुख कारण दोपहिया व फोर व्हीलर वाहनों को सड़क किनारे खड़े करना भी है। इसके कारण भी यातायात बाधित होता है। वाहन चालकों को, ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाते हुए उक्त समस्या के निराकरण की मांग की है।

  • admin

    Related Posts

    भोपाल हादसा: MP नगर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची भगदड़, फॉर्च्यूनर कार आई चपेट में

    भोपाल. शहर के एमपी नगर में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जहां ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने वहां खड़ी फॉर्च्यूनर कार को अपनी…

    खतरनाक टक्कर: इंदौर में ट्रक से गिरा स्टील रोल, 5 गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

    इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई हाईवे स्थित भेरूघाट पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर घाट उतरते समय आगे चल रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य