मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में झमाझम बारिश ने जन जीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त कर दिया

नई दिल्ली
देश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदला दिखा। बुधवार को देश के कई राज्यों में आफत की बारिश देखने को मिली। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में झमाझम बारिश (Heavy Rain) ने जन जीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त कर दिया। दिल्ली एनसीआर में बुधवार हुई बारिश ने तगड़ी तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और सटे इलाकों में 79 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस आंधी ने बड़े-बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों को जड़ से उखाड़ दिया। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जानिए अचानक क्यों होने लगी इतनी बारिश?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, असामान्य रूप से जल्दी हुई बारिश मौसम के बदलते पैटर्न के कारण है। विभाग का कहना है कि ये बदलाव आगे सक्रिय मानसून सीजन का संकेत हो सकता है। वहीं, मानसून को लेकर भी IMD ने बड़ी अपडेट दी है।

मानसून पर लेटेस्ट अपडेट जानिए
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को जारी अपने प्रेस रिलीज में बताया कि अगले 2-3 दिनों में केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान में बताया गया कि देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने कहा कि 22 से 28 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 25 से 28 मई के दौरान गुजरात राज्य में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा अगले एक- दो दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और 25 और 26 मई को पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
गत 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात क्षेत्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 60-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ तूफानी हवाएं चलीं। इसके अलावा कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली।

अगले 24 घंटे में तापमान में भी दिखेगा बदलाव
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, विभाग ने कहा कि इस गिरावट के बाद फिर 2 से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    यूजीसी विवाद: यूट्यूबर मेघा का बयान, ‘रुचि के समर्थन में आवाज उठाई, किसी संगठन से नहीं जुड़ी’

    नई दिल्ली डीयू में हुए विवादित घटनाक्रम के बाद वायरल वीडियो को लेकर यूट्यूबर मेघा ने अपना पक्ष रखा है। मेघा ने कहा कि उन्होंने 'ब्रह्मणवाद जिंदाबाद' का नारा अपनी…

    दिल्ली के रोहिणी में सनसनी: पकड़कर रखा और चाकू से किया वार, टोपी विवाद में हुई निर्मम हत्या

    नई दिल्ली मुख्य आरोपी ने इस दौरान दूसरे लड़के से कहा कि वह पीड़ित को पकड़कर रखने के लिए कहा और चाकू से गोद दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह