कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री शाह के खिलाफ स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने जांच शुरू कर दी

 मानपुर

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के डॉ. आंबेडकर नगर (महू) में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआइटी  इंदौर पहुंची। एसआइटी ने जांच की शुरुआत करते हुए मानपुर थाने में दर्ज एफआइआर का ब्यौरा जुटाया और केस डायरी को अपने कब्जे में ले लिया है।

 मानपुर पुलिस ने एफआईआर के बाद जांच के नाम पर ग्राम पंचायत छापरिया के सरपंच-सचिव को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। 11 मई को रायकुंडा गांव में हुए हलमा कार्यक्रम के मंच पर मौजूद लोगों की सूची भी तैयार की गई थी। यह सूची भी एसआइटी को सौंपी गई है।

वीडियो साक्ष्य अहम, इसी आधार पर FIR

मानपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद एफआईआर दर्ज की है। इसकी जांच एसआइटी को करना है, हाईकोर्ट ने एफआइआर के हिस्से को लेकर भी आपत्ति ली थी, हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान हाईकोर्ट के आदेश के पालन की बात कही थी। अब एसआइटी पुलिस से वीडियो भी प्राप्त कर रही है, इसे मानपुर पुलिस तकनीकी जांच के लिए भेजने वाली थी।

मानपुर थाने से जुटाया एफआइआर का ब्यौरा
एसआइटी ने एफआईआर का ब्यौरा जुटाया है, एसपी इंदौर ग्रामीण हितिका वासल के साथ टीम मानपुर थाना पहुंची थी। मालूम हो कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने आइपीएस आइजी सागर प्रमोद वर्मा, डीआइजी विशेष सशस्त्र बल कल्याण चक्रवर्ती और एसपी डिंडोरी वाहिनी सिंह को एसआइटी में शामिल किया है। एसआईटी जिले के मानपुर थाने में दर्ज एफआईआर की जांच कर अपनी रिपोर्ट 28 मई तक तैयार करेगी।

केस डायरी हैंडओवर
डीआइजी इंदौर ग्रामीण रेंज निमिष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, एसआइटी ने संबंधित केस में मानपुर पुलिस थाने पर दर्ज एफआईआर से जुड़ी केस डायरी हैंडओवर कर दी है, आगे की जांच अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित टीम करेगी।

admin

Related Posts

भोपाल में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी जुटे, हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर

भोपाल  मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे लगभग 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर…

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया महाकाल मंदिर में, नंदी हाल से आशीर्वाद लिया

उज्जैन मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज यानी बुधवार को सुबह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 3 views
पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें