शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत की खबर, कोरोना को हराकर बोलीं– “अब अच्छा महसूस कर रही हूं”

मुंबई,

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 18’ की पूर्व कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने कोविड-19 से ठीक होने की खबर सुनाई है। एक्ट्रेस की सेहत में सुधार की खबर से उनके फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी और लिखा, ”फाइनली, ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। सुपर खुशहाल गुरुवार।”

बता दें कि 19 मई को शिल्पा ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लोगों को दी थी। उन्होंने न केवल अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दी, बल्कि फैंस को सावधानी बरतने की नसीहत भी दी थी।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ”हेलो दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।”

शिल्पा को यह दूसरी बार कोविड हुआ है। इससे पहले साल 2021 में भी उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह पैन-इंडिया तेलुगू-हिंदी सुपरनेचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है। इसमें शिल्पा और सोनाक्षी के साथ-साथ सुदीरे बाबू, रवि प्रकाश, दिव्या विजय, और रेन अंजलि भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

शिल्पा के करियर पर नजर डालें तो शिल्पा ने बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में वह नजर आईं। साल 1991 में फिल्म ‘हम’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ काम किया। इसके अलावा, ‘किशन कन्हैया’, ‘योद्धा’, ‘बेनाम बादशाह’, ‘दो मतवाले’, ‘दंडनायक’, ‘आंखें’, ‘गोपी-किशन’, ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’, ‘अपराधी’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘मृत्युदंड’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

शिल्पा मिस इंडिया का खिताब हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने 1992 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था और ताज को अपने सिर पर सजाया था। इनकी बहन नम्रता शिरोडकर भी मिस इंडिया रह चुकी हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा