अब IPL में यूं फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा

नई दिल्ली
'इसे आदत बना लो क्योंकि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा।' 24 मार्च को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के पहले ही मुकाबले में टीम के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने गर्व से कहा था। लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 210 रन का लक्ष्य दिया था जिसे कैपिटल्स ने 3 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते ही हासिल कर लिया। उसके बाद के 3 मैचों में भी दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर थी। अब वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन चुकी है जिसे शुरुआती 4 मुकाबले जीतने के बाद भी प्लेऑफ से महरूम होना पड़ा है।

बुधवार 21 मई को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला था। प्लेऑफ की चौथी और इकलौती बची सीट के लिए दोनों ही टीमों का इस मैच में जीतना जरूरी था। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के शब्दों में कहें तो यह मैच 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' था।

शुरुआती 4 मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची दिल्ली
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार यादव के 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई इंडियंस 59 रन से मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में प्लेऑफ में पहुंच गई और दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना और 'अब ऐसा ही होगा, इसकी आदत डाल लो' का ऐलान रेत की इमारत की तरह भरभरा गया।

दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में पहली हार अपने पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस से ही 13 अप्रैल को मिली थी। लेकिन उसके अगले ही मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जबरदस्त वापसी की थी।

अब उसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो किसी सीजन के अपने शुरुआती 4 मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आखिर दिल्ली कैपिटल्स की लय कहां बिगड़ी, यह समझने के लिए आइए आईपीएल 2025 में उसके सफर पर एक निगाह मारते हैं।
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर

पहला मैच- 24 मार्च 2025

दिल्ली कैपिटल्स (211/9) बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स (209/8)

नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 1 विकेट से जीत

दूसरा मैच- 30 मार्च 2025

नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 7 विकेट से जीत

तीसरा मैच- 5 अप्रैल 2025

नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 25 रन से जीत

चौथा मैच- 10 अप्रैल 2025

आरसीबी (163/7) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (169/4)

नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत

पांचवां मैच- 13 अप्रैल 2025

दिल्ली कैपिटल्स (193) बनाम मुंबई इंडियंस (205/5)

नतीजा- मुंबई इंडियंस 12 रन से जीती

छठा मैच- 16 अप्रैल 2025

दिल्ली कैपिटल्स (188/5) बनाम राजस्थान रॉयल्स (188/4)

नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की सुपर ओवर में जीत

सातवां मैच- 19 अप्रैल 2025

नतीजा- गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत

8वां मैच- 22 अप्रैल 2025

लखनऊ सुपर जॉइंट्स (159/6) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (161/2)

नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 8 विकेट से जीत

9वां मैच- 27 अप्रैल 2025

दिल्ली कैपिटल्स (162/8) बनाम आरसीबी (165/4)

नतीजा- आरसीबी की 6 विकेट से जीत

10वां मैच- 29 अप्रैल 2025

नतीजा- केकेआर की 14 रन से जीत

11वां मैच- 5 मई 2025

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (133/7)

नतीजा- अनिर्णित

12वां मैच- 18 मई 2025

दिल्ली कैपिटल्स (199/3) बनाम गुजरात टाइटंस (205/0)

नतीजा- गुजरात टाइटंस 10 विकेट से जीता

13वां मैच- 21 मई 2025

मुंबई इंडियंस (180/5) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (121)

नतीजा- मुंबई इंडियंस की 59 रन से जीत

14वां मैच- 24 मई 2025

* यह मैच अभी होना है।

 

  • admin

    Related Posts

    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

     नई दिल्ली टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी गुरुवार को…

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    अहमदाबाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो