250 आबादी वाले क्षेत्र के निवासियों को भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए फलिये वार सड़क का निर्माण किया जाएगा : मंत्री पटेल

अलीराजपुर में 427 नवीन फलिया सड़कों का निर्माण होगा : मंत्री पटेल

मंत्री पटेल ने अलीराजपुर जिले के छापरी ग्राम में भामची नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया

250 आबादी वाले क्षेत्र के निवासियों को भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए फलिये वार सड़क का निर्माण किया जाएगा : मंत्री पटेल

भोपाल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की बैठक बुधवार को अलीराजपुर में हुई।

प्रधानमंत्री सड़क योजना से 1000 से अधिक आबादी वाले क्षेत्र को जोड़ने का प्रावधान था। अलीराजपुर, झाबुआ और धार जैसे जनजाति जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराने पर इसमें परिवर्तन कर 500 या 250 आबादी वाले क्षेत्र के निवासियों को भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए फलिये वार सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कुल 580 फलिया सड़कों का सर्वे किया गया जिसमें से 427 सडकों का कार्य स्वीकृत किया जा चुका है।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सड़क निर्माण के पूर्व यह तय करे की शासकीय भवन जैसे  स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, विद्यालय, पंचायत भवन या आगनवाडी जैसी शासकीय इमारते भी इन सड़कों से जुड सके ताकि ग्रामीण एवं बच्‍चों को आने जाने में कोई परेशानी न हो। सड़क निर्माण के दौरान ग्राम के अंत से प्रारंभ तक पक्की सड़क का लाभ फलिया वासियों को अधिक से अधिक प्राप्त हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संपर्कता सर्वे अभियान के तहत शेष संपर्कता विहीन पात्र फलियों का भी सर्वे जल्द पूर्ण कर कार्ययोजना एवं लागत के लिए विभाग पत्र भेज कर स्‍वीकृति प्राप्‍त करें।

इस दौरान अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर सहित संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

भामची नदी के उदगम स्थल का किया पूजन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री पटेल ने अलीराजपुर जिले के छापरी ग्राम में भामची नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया। इस दौरान मंत्री नागरसिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

नदी के उद्गम स्थल पर बारहमासी पानी रहता है तथा नदी ग्वालदरा फलिया से ग्राम पंचायत रूपा खेड़ा, मंडली नाथू, गलती, कुंदनपुर, नागन खेड़ी, से होते हुए लगभग 35 से 40 किलोमीटर बाद झाबुआ विकासखंड के ग्राम मंडली बड़ी में मौद नदी में जाकर समाहित हो जाती है उक्त नदी पर ग्राम पंचायत कुंदनपुर में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक बड़े बैराज का निर्माण किया गया है जिसमें लगभग 100 हेक्टेयर की भूमि की सिंचाई होती है।

  • admin

    Related Posts

    ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में शामिल होंगे CM मोहन और केंद्रीय मंत्री सिंधिया, 7500 सेवक भी जुटेंगे

    उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर मंगलवार शाम 5 बजे ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे…

    ग्रेजुएट- पोस्टग्रेजुएट अभ्यर्थी आरक्षक भर्ती के दूसरे चरण में, फिजिकल टेस्ट में चुनौती

    ग्वालियर मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीईटी) सोमवार से प्रारंभ हो चुकी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर