आज के छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम जल के संसाधनों और प्राकृतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बचाव कर सकते : मंत्री पटेल

भोपाल

पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अलीराजपुर जिले के तेली पहाडी के के ग्राम फुटतालाब बडा में जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने अनास नदी के उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना कर दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि छोटी नदियों के उत्थान से बड़ी नदियों में पानी रहेगा और पानी रहेगा तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अनास नदी के उद्गम स्थल को मिलाकर उन्होंने अभी तक 62 नदियों के उद्गम स्थल के दर्शन किए है। प्रदेश के समस्त उद्गम स्थल पर जीर्णोद्धार कर जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। आज के छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम जल के संसाधनों और प्राकृतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बचाव कर सकते है।

जल गंगा संवर्धन का मुख्‍य उद्देश्‍य नदियों में बारहमासी जल का प्रवाह, छोटे-छोटे जल स्‍त्रोत में जल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है, जिससे भविष्य में शुद्ध पेयजल और सिंचाई जल की कमी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि अनास नदी के उद्गम स्थल के आस पास पहाड़ी पर तार फेंसिंग कर पौधरोपण करे। साथ ही भक्तजनों एवं यात्रियों के बैठने एवं पानी की स्थाई व्यवस्था करें। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंत्री पटेल को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन की आवश्यकता है, जिस पर पंचायत मंत्री पटेल ने तत्काल ग्राम पंचायत फुटतालाब बडा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत की।

 

  • admin

    Related Posts

    भोजशाला में मंदिर के चिन्ह, ASI रिपोर्ट ने उठाया कमाल मौला मस्जिद पर सवाल

    धार  मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित भोजशाला परिसर में मौजूद कमाल मौला मस्जिद को लेकर बड़ी खबर है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट में यह…

    मध्य प्रदेश में किसानों को तोहफा: सरसों पर भावांतर लागू, बाजार भाव कम होने पर मिलेगा पूरा अंतर

    भोपाल मध्य प्रदेश में किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सोयाबीन की तरह ही सरसों पर भावांतर दिया जाएगा।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर