चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने CSK vs RR मैच के बाद एमएस धोनी पर अपनी भड़ास निकाली

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने CSK vs RR मैच के बाद एमएस धोनी पर अपनी भड़ास निकाली है। उनका मानना है कि धोनी के रिफ्लेक्स अब स्लो हो चुके हैं और उनके घुटने भी जवाब दे चुके हैं। अब उन्हें IPL से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने बीच सीजन में सीएसके की कमान एक बार फिर संभाली, हालांकि वह भी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए। चेन्नई ने अभी तक खेले 13 में से 10 मैच हारे हैं, टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी 10वें पायदान पर हैं।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "धोनी की उम्र भी बढ़ रही है, आप उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही, आप बार-बार आकर खेल को खराब नहीं कर सकते, अगर आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो कह दें कि आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं और चले जाएं। यह एक ऐसा फैसला है जो सिर्फ धोनी ही ले सकते हैं। क्या वह खेलना जारी रखेंगे? अगर खेलना जारी रखेंगे, तो किस भूमिका में: कप्तान, विकेटकीपर या फिनिशर? ईमानदारी से कहूं तो, उनके रिफ्लेक्स कम हो गए हैं। उनके घुटने शायद जवाब दे चुके हैं, उनकी फिटनेस, रिफ्लेक्स लेवल, सब कुछ निश्चित रूप से कम हो गया है और इसके अलावा, टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो रहा है।"

श्रीकांत ने आगे कहा कि धोनी की अपनी पुरानी शैली को दोहराने में असमर्थता ने चेन्नई को काफी हद तक प्रभावित किया है। धोनी ने इस सीजन खेले 13 मैचों में 24.50 की औसत के साथ मात्र 196 ही रन बनाए हैं। श्रीकांत ने आगे कहा, "आज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ समस्या यह है कि धोनी अपने खेल को दोहराने में सक्षम नहीं हैं। स्पिनर उन्हें बांध रहे हैं। एक समय था जब वह स्पिनरों की गेंदों को स्टैंड में मारते थे। ईमानदारी से कहें तो वह संघर्ष कर रहे हैं।"

admin

Related Posts

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.…

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ