RBSE 12th Result 25 से 28 मई के बीच होगा जारी, 10वीं कक्षा का रिजल्ट मई अंतिम सप्ताह में हो सकता है जारी

नई दिल्ली
राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से इंटरमीडिएट (12th) रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी गई है। RBSE के सोशल मीडिया X अकाउंट पर दी गई डिटेल के मुताबिक RBSE 12th Result 25 मई से लेकर 28 मई के बीच जारी किया जायेगा।

10वीं कक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 12th क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा। रिजल्ट के लिए संभवित तारीख 26 से लेकर 31 मई 2025 है। ऑफिशियल डेट एवं समय की डिटेल जल्द ही बोर्ड की ओर से साझा की जाएगी।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट होगी जारी
दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। इंटरमीडिएट की टॉपर्स लिस्ट स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) वाइज अलग-अलग जारी की जाएगी। जो भी छात्र-छात्राएं बोर्ड एग्जाम में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

कहां और कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री एवं बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in एक्टिव हो जायेगा। छात्र इसमें से किसी भी साइट का प्रयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे और रिजल्ट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा।

नतीजे चेक करने की स्टेप्स
    राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आपको सबसे पहले वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
    वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
    इसके बाद मार्कशीट की प्रति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

फेल स्टूडेंट्स पास होने के लिए करें ये काम
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो वे नतीजे जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान