जयसिंहनगर पुलिस को खेत में रखी गई 121 बोरियों में गांजे की एक बड़ी खेप मिली, पकड़ा तीन करोड़ का लावारिस गांजा

शहडोल
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरूई खुर्द में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में लावारिस गांजा जब्त किया है। जयसिंहनगर पुलिस को खेत में रखी गई 121 बोरियों में गांजे की एक बड़ी खेप मिली है, जिसका वजन कुल 38 क्विंटल 36 किलो 100 ग्राम है। जब्त किए गए गांजे की बाजारू कीमत लगभग 3 करोड़ 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरूई खुर्द क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी और यह सफलता हाथ लगी।

सूत्रों के अनुसार, एक ग्रामीण के घर और उसके आसपास के खेतों में भी छापेमारी की गई, जिसमें गांजे की कई बोरियां बरामद की गईं। पुलिस की इस कार्यवाही से गांजा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जयसिंहनगर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए और भी कदम उठाए जा सकते हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को इलाके में सराहा जा रहा है और आमजन इसे नशे के खिलाफ एक ठोस कदम मान रहे हैं। जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम गिरूई खुर्द के एक खेत में भारी मात्रा में गांजा रखे होने की सूचना पर कार्यवाही की गई है। जिसमें कारणों का गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई है।

  • admin

    Related Posts

    नौरादेही में वन्यजीवों की सुरक्षा और अपराध रोकने का नया कदम, पूर्व सैनिक करेंगे मोर्चा संभाल

    सागर  मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व की बात करें, तो ये तीन जिलों में फैला हुआ है. नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण को…

    MP बिजली विभाग की पहल: घर बैठे ऑनलाइन करें ट्रांसफर के लिए आवेदन

    भोपाल  मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बड़ी डिजिटल सौगात दी है। अब स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और पेपरलेस बनाते हुए कंपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 2 views
    मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

    टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 1 views
    टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 0 views
    संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

    टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 1 views
    टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

    IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

    नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 2 views
    नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं