दिल्ली की रेखा सरकार ने आज से एक जलदूत योजना शूरू की, शहर के प्रमुख बस स्टैंडों में ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली भी इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। हालांकि बीच में गरज-चमक के साथ बारिश जरूर राहत पहुंचा रही है,लेकिन दोपहर में तेज धूप और तापमान में वृद्धि लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच दिल्ली की रेखा सरकार ने आज से एक नई योजना शूरू की है। इस योजना का नाम जलदूत योजना रखा गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जलदूत योजना की शुरुआत करते हुए बताया कि इस योजना के तहत शहर के प्रमुख बस स्टैंडों में ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ जलदूत स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी।

मंत्री पंकज सिंह ने जलदूत योजना के बारे में विस्तार से बचाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने हमारी बड़ी हीट स्ट्रोक रोकथाम योजना के हिस्से के रूप में जलदूत योजना शुरू की है। हमारा लक्ष्य सीधा है:गर्मी में दिल्ली में कोई भी साफ,ठंडे पानी की कमी से पीड़ित न हो। आज से,शहर भर के प्रमुख बस स्टैंडों पर साफ और ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल दिल्ली परिवहन के सहयोग से लागू की जा रही है। जरूरतमंदों को आसानी से पानी वितरित किया जा सके,इसके लिए इन बस स्टैंडों पर विशेष स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में,बारह सक्रिय आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं। आश्रय स्थल भीड़ को संभालने और सुचारू जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए रस्सियों और अन्य बुनियादी ढांचे से लैस होंगे। जनता की सहायता के लिए इन स्थानों पर 100 से अधिक समर्पित स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। यदि स्थिति की मांग हुई,तो हम इस प्रयास को और आगे बढ़ाएंगे। दिल्ली सरकार,स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर,लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस गर्मी में कोई भी प्यासा न रहे। मंत्री पंकज सिंह ने इसके अलावा DTC नेहरू प्लेस टर्मिनल और स्मार्ट कोल्ड RO वाटर डिस्पेंसर के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया।

admin

Related Posts

यूजीसी विवाद: यूट्यूबर मेघा का बयान, ‘रुचि के समर्थन में आवाज उठाई, किसी संगठन से नहीं जुड़ी’

नई दिल्ली डीयू में हुए विवादित घटनाक्रम के बाद वायरल वीडियो को लेकर यूट्यूबर मेघा ने अपना पक्ष रखा है। मेघा ने कहा कि उन्होंने 'ब्रह्मणवाद जिंदाबाद' का नारा अपनी…

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी: पकड़कर रखा और चाकू से किया वार, टोपी विवाद में हुई निर्मम हत्या

नई दिल्ली मुख्य आरोपी ने इस दौरान दूसरे लड़के से कहा कि वह पीड़ित को पकड़कर रखने के लिए कहा और चाकू से गोद दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह