ऑपरेशन सिंदूर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल- पाकिस्तान में घुसकर एक भी आतंकवादी को नहीं मारा

अयोध्या
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर एक भी आतंकवादी को नहीं मारा गया है। ऐसी क्या बात हो गई कि 24 घंटे के भीतर ही मोदी सरकार बैकफुट पर थी। सब टांय-टांय फुस्स हो गया।

अयोध्या में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। देश को खुशी हुई कि देर आए दुरुस्त आए, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद का खत्म होगा लेकिन ऐसी क्या बात हो गई कि 24 घंटे के अंदर ही टांय-टांय फिस्स हो गया। मोदी सरकार ने बहनों के सम्मान के बजाय अपमान करने का काम किया। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों को धोखा दिया गया। 24 घंटे के भीतर ही बैकफुट पर आ गए। वहां घुसकर एक भी आतंकवादी नहीं मारा गया। केंद्र सरकार ने बहन और देशवासियों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि वह जनता के सामने भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब करेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार हो जाता तो आज भाजपा ने संविधान बदल दिया होता। अयोध्यावासियों को बधाई देते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि जनता ने 400 का आंकड़ा पार न कराते हुए भाजपा को बैसाखी पर खड़ा कर दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने वन नेशन-वन इलेक्शन पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यदि देश को एक सूत्र में बांधना है तो पहले वन नेशन-वन एजुकेशन लागू होना चाहिए। गरीब, अमीर, गांव, शहर सभी बच्चों को सम्मान शिक्षा मिलना चाहिए। यही सच्ची राष्ट्र सेवा होगी।

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?