प्रशिक्षुओं में तकनीकी समझ, जिज्ञासा और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा

भोपाल

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री सोनल मिश्रा (भा.प्र.से.) ने  शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) इंदौर का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडस का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों को जाना।

केन्द्रीय अपर सचिव सुश्री मिश्रा ने ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे नवाचार से जुड़े ट्रेड्स को विशेष रुचि से देखा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की और इस प्रशिक्षण सुविधा को अत्याधुनिक बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ कदमताल करते हुए आईटीआई इंदौर जिस तरह युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, वह राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल है। प्रशिक्षुओं में तकनीकी समझ, जिज्ञासा और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

केन्द्रीय अपर सचिव सुश्री मिश्रा ने शासकीय ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान, इंदौर का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने ट्रैफिक सिमुलेशन, ड्राइविंग टेस्ट एवं प्रशिक्षण की संरचना को देखा और प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण पद्धति पर संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों और अधोसंरचना को अत्यंत सराहनीय बताया।

केन्द्रीय अपर सचिव ने उपस्थित अधिकारियों से संस्थान की कार्य-प्रणाली, इंडस्ट्री लिंकज, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अपस्किलिंग की दिशा में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली और सुझाव दिए कि युवाओं को उद्यमिता के लिए भी प्रेरित किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘कौशल से समृद्धि’ के विजन और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के नेतृत्व में चल रहे उन प्रयासों को सशक्त करता है, जिनका उद्देश्य युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। संचालनालय कौशल विकास द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण को नई दिशा देने और आधुनिक ट्रेड्स से जोड़ने का कार्य लगातार जारी है, जिससे मध्यप्रदेश देश के कौशल मानचित्र पर अग्रणी राज्य बन सके।

भ्रमण में संचालनालय कौशल विकास, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण, संस्थान के प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारी, औद्योगिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

     अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी. नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 19…

    गली गली घूम रहे पागल इंसानों के लिए कोई नही हैं जिम्मेदार

    छबिलाल राजेंद्रग्राम इन दिनों राजेंद्र ग्राम में पागल आवारा घूम रहे इंसानों के देखभाल के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे हैं वा इनको पूछताछ करने वाला कोई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’