मप्र कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अब दिल्ली से तय होंगे,ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इस बारे में फैसला लेगी

भोपाल
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अब दिल्ली से तय होंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इस बारे में फैसला लेगी। इसके लिए AICC और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मिलकर जिलों में ऑब्जर्वर भेजेंगे। ये ऑब्जर्वर जिला अध्यक्ष पद के लिए नामों का पैनल बनाएंगे। दिल्ली में हर दावेदार से बात करके नाम फाइनल किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लगेगा।
ऑब्जर्वर की टीम जिलों में जाएगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अब दिल्ली से होगी। प्रदेश के पांच खाली जिलों के साथ-साथ बाकी जिलों के अध्यक्ष भी AICC द्वारा तय किए जाएंगे। जिला अध्यक्षों का पैनल बनाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों तरफ से दो-दो ऑब्जर्वर की टीम जिलों में भेजी जाएगी। AICC ने 68 ऑब्जर्वर के नाम तय किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी 68 ऑब्जर्वर के नाम तय किए हैं।
अगले एक सप्ताह में शुरू होगी प्रक्रिया

प्रदेश की ऑब्जर्वर टीम में सभी विधायक और पीसीसी के पदाधिकारी शामिल हैं। यह प्रक्रिया अगले एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। यह टीम सभी जिलों में जाकर नामों का पैनल तैयार करेगी। दिल्ली में जिला अध्यक्ष पद के हर दावेदार से अलग-अलग बात की जाएगी। इसके बाद नाम फाइनल किया जाएगा।
पदाधिकारियों को दी जाएगी बोलने की ट्रेनिंग

कांग्रेस पार्टी अपने पदाधिकारियों को ट्रेनिंग भी देगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वे विवादित बयान न दें। कांग्रेस नेताओं को लग रहा है कि भाजपा के नेता लगातार गलत बयान दे रहे हैं। इसलिए वे खुद कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेस अपने प्रमुख पदाधिकारियों की भोपाल में एक दिन की ट्रेनिंग कराने वाली है। इस ट्रेनिंग में उन्हें बताया जाएगा कि कैसे सोच-समझकर बोलना है।

admin

Related Posts

संसदीय समिति में नई नियुक्तियां, राघव चड्ढा को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने…

तमिलनाडु में TVK की जीत पर DMK का तंज, कहा- ये राजनीतिक नहीं ‘सिनेमा सुनामी’ थी

चेन्नई द्रविड़ मुनेत्र कड़गम प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई नवेली टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य में विजय की पार्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी