मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि बेटियों को सिर्फ पढ़ाएं नहीं, उन्हें कर्नल सुफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बनाये

उज्जैन
 उज्जैन में जैन समाज के प्रतिष्ठित संत मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने तपोभूमि तीर्थ पर अपने प्रवचनों में समाज को एक दमदार और प्रेरणादायक संदेश दिया है. बेटियों के आत्मनिर्भर भविष्य से लेकर राष्ट्र विरोधी ताकतों तक, हर मुद्दे पर मुनि श्री ने स्पष्ट और मुखर विचार रखे. उज्जैन मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि बेटियों को सिर्फ पढ़ाएं नहीं, उन्हें ऐसा गढ़ें कि वे कर्नल सुफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बनें. ऑपरेशन सिंदूर में इन वीरांगनाओं ने साहस का जो परिचय दिया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.

मुनि श्री ने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. उन्होंने देश की बेटियों को प्रेरित करने की अपील की, ताकि वे भी सशक्त होकर देश की सेवा कर सकें.

प्रज्ञा सागर महाराज का बड़ा बयान

प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा की हर माता-पिता को चाहिए कि वे बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं और उनमें आत्मबल का विकास करें. बेटियां सिर्फ घर की नहीं, देश की भी ताकत होती हैं. अपने प्रवचनों में उन्होंने लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही धोखाधड़ी को लेकर आगाह किया. उन्होंने कहा कि फर्जी पहचान और प्रेमजाल के जरिए बेटियों को फंसाने की साजिशें हो रही हैं. हमें अपनी बेटियों को सतर्क करना होगा. आंख मूंदकर किसी पर विश्वास करना उनके लिए घातक हो सकता है.

इसी के साथ मुनि श्री ने चीन, पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों से आने वाले उत्पादों के पूर्ण बहिष्कार की अपील की. उनका कहना था कि ऐसे राष्ट्र जो भारत के खिलाफ काम करते हैं, उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करना जरूरी है. अगर हम उनके बनाए उत्पाद खरीदते हैं, तो हम ही उन्हें ताकत दे रहे हैं. अब समय है कि ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा दिया जाए और ‘मेड इन चाइना’, ‘मेड इन पाकिस्तान’, ‘मेड इन तुर्की’ को अलविदा कहा जाए. उज्जैन से मुनि प्रज्ञा सागर महाराज का यह स्पष्ट संदेश अब समाज में एक नई जागरूकता ला रहा है. बेटियों को सशक्त बनाएं, देश से गद्दारी करने वालों को सबक सिखाएं.

 

admin

Related Posts

मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया