आज फिर शेयर बाजार रेड जोन में रहा, सेंसेक्स 271 अंक टूटा, निफ्टी 24945 पर बंद हुआ

मुंबई

शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिली. शुरुआत से ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स कभी रेड, तो कभी ग्रीन जोन में कारोबार करते हुए निवेशकों को हैरान करते रहे. लेकिन बाजार में आखिरी कारोबारी घंटे में गिरावट बढ़ी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 271 अंक फिसलकर 82,059 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 74 अंकों की गिरावट लेकर 24,945 के लेवल पर क्लोज हुआ. इस बीच इंफोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गज आईटी स्टॉक्स गिरावट के साथ रेड जोन में बंद हुए.

दिनभर सेंसेक्स-निफ्टी की बदलती रही चाल
सोमवार को शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 82,354.92 के लेवल पर ओपन हुआ औऱ मिनटों में ये 82,116 तक फिसल गया था, लेकिन महज कुछ मिनट के कारोबार के बाद ये फिर अचानक चढ़कर 82,380.08 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आने लगा. दिभर सेंसेक्स की चाल बदलती हुई नजर आई. इसी तरह एनएसई Nifty ने अपने पिछले बंद 25,019 से मामूली गिरावट के साथ 25,005.35 के लेवल पर ओपनिंग की थी और सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर ये भी कभी ग्रीन, तो कभी रेड जोन में कारोबार करता हुआ नजर आया.

ये 10 शेयर धराशायी
मार्केट क्लोज होने पर जो शेयर सबसे ज्यादा गिरावट लेकर बंद हुए, उनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Eternal Share (3.15%), Infosys Share (1.92%), TCS Share (1.23%) और Reliance Share (1.03%) की गिरावट लेकर क्लोज हुए. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में GMR Airports Share (4.03%), Policy Bazar Share (3.74%) और Mazgaon Dock Share (3.26%) की गिरावट लेकर बंद हुआ. इसके अलावा LIC Housing Finance Share (3.16%), Patanjali Share (3.00%) और Nykaa Share (2.70%) टूटकर बंद हुए.

admin

Related Posts

रॉबर्ट कियोसाकी बोले- मैंने चेतावनी दी थी, अब मेरी भविष्यवाणी हो रही है सच

नई दिल्ली मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को…

Gold-Silver Rate: चांदी और सोने में भारी गिरावट, 24 कैरेट सोने का नया रेट ₹48,000 सस्ता

 नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा चेंज देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, पांच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा