खुशी-खुशी डेट पर पहुंचा शादीशुदा मर्द, पत्नी बनी मिस्ट्री गर्ल, पति फंसा जाल में, काउंसलिंग से बचा रिश्ता

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। माधौगंज थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए फिल्मी तरीका अपनाया। साल 2023 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले अतुल से ब्याही युवती को अपने पति की हरकतों पर शक हुआ जिसके बाद उसने ऐसा जाल बिछाया कि पति के होश उड़ गए।

ऑनलाइन प्यार की खुली पोल
दरअसल शादी के कुछ महीनों बाद ही अतुल का व्यवहार बदलने लगा था। उसका घंटों फोन पर व्यस्त रहना, बिना वजह घर से बाहर जाना, मोबाइल पर लॉक लगाकर रखना और देर रात तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पत्नी को खटकने लगा। शक धीरे-धीरे यकीन में बदल गया। जब पत्नी ने सवाल किए तो अतुल हमेशा कंपनी या क्लाइंट का बहाना बनाता रहा। पत्नी को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ और उसने सच जानने के लिए एक योजना बनाई।

पत्नी बनी मिस्ट्री गर्ल, पति फंसा जाल में
पत्नी ने अपनी बहन की मदद से एक नया सिम कार्ड लिया और एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई। प्रोफाइल पर एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर लगाई गई और नाम भी बदला गया। फिर इस फेक आईडी से अतुल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। हैरानी की बात यह रही कि अतुल ने तुरंत रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और चैटिंग शुरू कर दी। दो महीने तक पत्नी ने बड़ी चालाकी से ऑनलाइन बातें कीं। चैट में प्यार भरी बातें हुईं मिलने की प्लानिंग हुई और भविष्य के सपने भी सजाए गए। जब कभी कॉल पर बात करने की नौबत आई तो पत्नी अपनी बहन से बात करवा देती थी।

रेस्टोरेंट में हुआ फेस-ऑफ, पति के छूटे पसीने
आखिरकार वह दिन आ गया जब पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने का फैसला किया। उसने फेक प्रोफाइल से अतुल को शहर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। अतुल बिना किसी शक के मिलने के लिए राजी हो गया और समय से पहले ही वहां पहुंच गया लेकिन जैसे ही उसने अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड की जगह अपनी असली पत्नी को सामने देखा उसके होश उड़ गए। उसका चेहरा पीला पड़ गया और जुबान लड़खड़ाने लगी। अतुल ने पहले तो बहाना बनाने की कोशिश की और कहा कि वह एक क्लाइंट से मिलने आया है लेकिन पत्नी ने जब उसका मोबाइल निकालकर चैट हिस्ट्री दिखाई तो उसका झूठ पकड़ा गया। रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा हुआ और मामला सीधा थाने पहुंच गया। पत्नी ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की जबकि पति ने उल्टा पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।

काउंसलिंग से बचा रिश्ता
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने दोनों को काउंसलिंग सेंटर भेजा। काउंसलर महेंद्र शुक्ला ने लगातार एक महीने तक दोनों की काउंसलिंग की। बातचीत और समझाने के बाद अतुल ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। आखिरकार दोनों ने तलाक का फैसला टाल दिया और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। इस फिल्मी अंदाज में हुए खुलासे और सुलह ने सभी को हैरान कर दिया।

 

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में प्रशिक्षणरत 44वें एवं 45वें बैच के  प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षको के मध्य टीम भावना के निर्माण तथा नेतृत्व क्षमता के गुणों के विकास…

    संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय सेवा का फिर उदाहरण बने डायल-112 जवान

    भोपाल  डायल-112 सेवा प्रदेश में आपात स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम बन चुकी है। रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे