भोपाल के एक होटल में उपभोक्ता से पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया, जिस पर उपभोक्ता ने जताया विरोध

भोपाल
मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के एक होटल में उपभोक्ता से पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया। जिस पर उपभोक्ता ने विरोध भी जताया, लेकिन होटल संचालक नहीं माने। इससे परेशान होकर ग्राहक ने जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका लगाई। आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया। आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल व सदस्य प्रतिभा पांडेय ने निर्णय सुनाया कि एमआरपी में जीएसटी शामिल होता है, ऐसे में अलग से जीएसटी वसूलना गलत है। मामले में आयोग ने निर्णय सुनाया कि होटल प्रबंधन दो महीने के अंदर वसूली गई जीएसटी की राशि एक रुपये ग्राहक को वापस करे।

दोस्त के साथ गए थे होटल
साथ ही आठ हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में देना होगा। दरअसल, राजधानी के ऐश्वर्य निगम मिसरोद रोड स्थित मोती महल डीलक्स होटल में अपने दोस्त के साथ खाना खाने गए थे, जहां खाने का बिल 796 रुपये दिया गया। इसमें पानी की एक बॉटल 29 रुपये की दी गई, जबकि बॉटल पर एमआरपी 20 रुपये छपी थी। इसके साथ ही होटल प्रबंधन ने पानी की बॉटल पर एक रुपये की जीएसटी भी वसूली।

होटल प्रबंधन के तर्क को किया खारिज
उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि जब पानी की बॉटल बाजार भाव से अधिक दाम पर होटल प्रबंधन से की तो विवाद बढ़ गया। होटल प्रबंधन ने तर्क रखा कि उपभोक्ता को जो मेन्यू कार्ड दिया गया था, उसमें कीमत और जीएसटी दोनों का जिक्र था।
साथ ही होटल में बैठने, एयर कंडीशनर और म्यूजिक समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। ऐसे में पानी पर जीएसटी लगाना कानूनी अधिकार है, हालांकि आयोग ने इस तर्क को खारिज कर दिया।

admin

Related Posts

नई आबकारी नीति लागू, MP में नई शराब दुकानों और अहातों पर पूरी तरह पाबंदी

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब नई आबकारी नीति लागू हो गई है। प्रदेश सरकार ने साल 2026-27 के लिए आबकारी नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए जारी की गई नई…

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव: 100 घंटे क्रिकेट खेले जाएंगे, नॉट आउट@100, 22-26 फरवरी तक

भोपाल  राजधानी में पहली बार देशभर के दिव्यांगजन लगातार 100 घंटे क्रिकेट खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अनूठा आयोजन का उद्घाटन 22 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 0 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान