मुस्लिम युवक हिंदू नाम से युवतियों से संपर्क करते हैं फिर उन्हें दुष्कर्म का शिकार बनाते हैं, इंदौर में दुष्कर्म का मामला आया सामने

इंदौर
भोपाल और उज्जैन के बाद अब इंदौर में भी हिंदू युवतियों को लव जिहाद में सुनियोजित ढंग से फंसाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले सामने आए हैं। इससे साबित हो रहा है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में यह गिरोह काम कर रहे हैं। इंदौर पुलिस की जांच में सामने आया कि शहर के कुछ काल सेंटर को आरोपितों ने लव जिहाद की गतिविधियों का अड्डा बना रखा है। यहां मुस्लिम युवक हिंदू नाम से युवतियों से संपर्क करते हैं फिर उन्हें दुष्कर्म का शिकार बनाते हैं। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इन मुस्लिम युवकों को इस काम में उनके परिवार की महिलाएं भी सहयोग करती हैं।

पुलिस के अनुसार, एक काॅल सेंटर में काम करने वाली पांच से ज्यादा युवतियों से शारीरिक शोषण की जानकारी अभी तक मिल चुकी है। फरहान और हन्नेन खान को पकड़ा तो उनसे कई चौंकाने वाले राजफाश हुए हैं। पुलिस इनकी जांच में जुटी है। एक आरोपित हन्नेन खान भोपाल का निवासी है। वह पिछले कुछ समय से इंदौर में रहकर यहां हन्नेन टेलीपरफार्मेंस कंपनी चला रहा था। उसने हिंदू युवती को अपना नाम आयुष पटेल बताकर झांसे में लिया। पुलिस ने हन्नेन के फोन की जांच की तो कई हिंदू युवतियों से चैटिंग मिली। इसी तरह, आरोपित फरहान ने हिंदू युवती को हिंदू नाम बताकर झांसे में लिया था। युवती को सच्चाई का पता चला तो विजय नगर थाने में उसके विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता के अनुसार, फरहान के कृत्य में उसकी मां अफसाना भी शामिल थी। पुलिस ने फरहान की मां अफसाना, पिता जब्बार, बहन एमन, सोफिया, बहनोई इमरान, छोटे भाई आवेश और उसके साथियों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस आरोपित फरहान के संपर्क में रहने वाले हरेक व्यक्ति की काल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन भी जांच रही है। थाना प्रभारी सीके पटेल के मुताबिक, आरोपित फरहान को कहीं से फंडिंग तो नहीं मिल रही, इसके लिए उसके बैंक खातों की जांच की जा रही है। बता दें कि इंदौर में पिछले कुछ समय में लव जिहाद के तमाम मामले सामने आए हैं।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे

निर्भय होकर एआई से प्रदेश के विकास की सभी संभावनाओं पर करेंगे काम प्रदेश में एआई बेस्ड डेटा सेंटर की स्थापना के लिए निवेशक आमंत्रित मध्यप्रदेश जल्द लांच करेगा स्टेट…

से छेड़छाड़ का मामला गरमाया पार्टी में दोस्ती की आड़ में दरिंदगी: नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी पर केस

रतलाम  थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर वायरल का मामला सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

होबार्ट लेग में दम दिखाने को तैयार भारतीय हॉकी टीम, हार्दिक सिंह ने जताया जीत का भरोसा

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
होबार्ट लेग में दम दिखाने को तैयार भारतीय हॉकी टीम, हार्दिक सिंह ने जताया जीत का भरोसा