रश्मिका संग विवाह रचाएंगे विजय देवरकोंडा, हो चुकी है दोनों की सगाई? एक्टर ने बताया सच

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) अक्सर डेटिंग रुमर्स को लेकर चर्चा में होते हैं। कपल जब भी साथ नजर आते हैं इनके रिश्ते की अफवाह आग की तरह फैल जाती है। हालांकि इस मामले में रश्मिका और विजय कभी कोई सफाई नहीं देते हैं, लेकिन अब जब विजय की सगाई तक की बात सामने आई तो एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनकी शादी के बारे में क्या राय है।

फिल्मफेयर के साथ लेटेस्ट टॉक में जब विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) से रश्मिका संग उनके रिश्ते पर सवाल किया गया तब एक्टर ने इसे इग्नोर किया। एक्टर ने जवाब दिया कि इंडस्ट्री के इन्साइडर से ही पूछ लीजिए। रश्मिका मंदाना और उनके रिश्ते पर एक्टर ने बेहद उलझाने वाला जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूँ। हाँ मैं शादी करूंगा लेकिन जब मुझे कोई अच्छा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा तभी। एक्टर ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन स्टार हैं बहुत मेहनती हैं।

जब होस्ट ने पूछा कि क्या रश्मिका आपकी पार्टनर की लिस्ट में फिट बैठती हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया, "कोई भी अच्छी महिला जिसका दिल अच्छा हो, इसमें फिट बैठती है।" हालांकि, विजय ने रश्मिका के साथ काम करने के बारे में बात की और स्वीकार किया कि उन्हें एक साथ और फिल्में करनी चाहिए। मैंने रश्मिका के साथ बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे और काम करना चाहिए। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह एक खूबसूरत महिला हैं। इसलिए केमिस्ट्री में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बता दें कि कुछ समय पहले रुमर्स सामने आए थे कि विजय देवरकोंडा फरवरी में सगाई करने वाले हैं। इन रुमर्स पर विजय ने रिएक्ट करते हुए साफ मना कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मीडिया हर दो साल में मेरी शादी का ऐलान कर देता है।

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI