लापता लेडीज से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना किया डेब्यू

कांन्स
 
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नीतांशी का लुक काफी वायरल हो रहा है। नीतांशी ने कान में अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

नितांशी ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी
कान की रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू से उत्साहित नीतांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नितांशी ने लिखा, “मैंने कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह कहना अभी भी एक सपना लगता है। इस मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी। मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे दर्शकों को – मुझे प्यार करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा पल नहीं है, यह हमारा है।”

ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा
नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था। नितांशी ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, स्टड ईयरिंग्स और एक सटल हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों को दिया ट्रिब्यूट
नितांशी के रेड कार्पेट लुक के अलावा उनका ट्रेडिशनल इंडियन लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनकर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बालों में एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगा रखी थी। जिसमें मोतियों की माला लगी हुई थी और इसमें छोटे-छोटे फ्रेम लगे हुए थे। इन फ्रेम में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। नितांशी का यह लुक काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

  • admin

    Related Posts

    हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

     फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन